फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amitabh Kant estimates India will become world fourth largest economy by 2025 overtake Japan

Economy: अमिताभ कांत का अनुमान, जापान को पछाड़कर 2025 तक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

Sun, 12 May 2024 03:43 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 12 May 2024 03:43 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की नवीनतम रिपोर्ट, विश्व आर्थिक आउटलुक के अनुसार, भारत 2024 में प्रमुख अर्थवस्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।

विज्ञापन
Amitabh Kant estimates India will become world fourth largest economy by 2025 overtake Japan
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

भारत के जी20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत का अनुमान है कि 2025 तक भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थवव्यवस्था बन जाएगी। भारत जापान को पछाड़ देगा। भारत फिलहाल पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2022 में भारत ने ब्रिटेन को पछाड़ दिया था। भारत से आगे अभी सिर्फ अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान की अर्थवस्यवस्था है। एक दशक पहले यानी 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। भारत की जीडीपी लगभग 3.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।

विज्ञापन

कांत के अनुसार, फ्रैजाइल-5 से दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं तक भारत की यात्रा बड़ी अहम रही है। इसके कई मुख्य अंश हैं- रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह, पिछली तीन तिमाहियों में 8 प्रतिशत से अधिक जीडीपी वृद्धि, भारतीय मुद्रा रुपये में 27 देशों के साथ व्यापार, मुद्रास्फीति प्रबंधनीय आदि। बता दें, फ्रैजाइल-5 शब्द 2013 में मॉर्गन स्टेनली द्वारा दिया गया है। यह भारत सहित पांच देशों के समूह को इंगित करता है, जिनकी अर्थव्यवस्था उस वक्त अच्छा प्रदर्शन कर रहीं थीं। इसमें चार देश हैं- ब्राजील, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्की थे।  

विज्ञापन

भारत की मजबूत वृद्धि के लिए जिम्मेदार यह अंश

  1. इस्पात, सीमेंट और ऑटोमोबाइल विनिर्माण क्षेत्रों में दोहरे अंक की वृद्धि
  2. डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में वैश्विक नेता
  3. ई-लेन-देन बढ़कर 134 बिलियन हुआ
  4. औसत वार्षिक मुद्रास्फीति 2003-04 और 2013-14 के बीच 8.2 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत हुई
  5. दृढ़ जीडीपी वृद्धि पूर्वानुमान
  6. प्रबंधनीय स्तर पर मुद्रास्फीति
  7. केंद्र सरकार के स्तर पर राजनीतिक स्थिरता
  8. सराहनीय केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति

आईएमएफ रिपोर्ट में भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की नवीनतम रिपोर्ट, विश्व आर्थिक आउटलुक के अनुसार, भारत 2024 में प्रमुख अर्थवस्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी। आईएमएफ ने 2024 के लिए भारत के विकास अनुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। भारत की अर्थव्यवस्था 2022-23 में 7.2 प्रतिशत और 2021-22 में 8.7 प्रतिशत बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed