आंकड़े: इक्विटी म्यूचुअल फंड में लगातार 42वें महीने निवेश, एयूएम 66.7 लाख करोड़ के सार्वकालिक उच्च स्तर पर
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में इक्विटी म्यूचु्ल फंड में कुल 38,239 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह जुलाई के 37,113 करोड़ की तुलना में 3.3 फीसदी अधिक है। अगस्त का निवेश किसी भी महीने के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा है। जून में 40,608 करोड़ का निवेश आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए आकर्षक बने हुए हैं। इसमें अगस्त में लगातार 42वें महीने निवेश आया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में इक्विटी म्यूचु्ल फंड में कुल 38,239 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह जुलाई के 37,113 करोड़ की तुलना में 3.3 फीसदी अधिक है। अगस्त का निवेश किसी भी महीने के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा है। जून में 40,608 करोड़ का निवेश आया था। म्यूचुअल फंड उद्योग का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी निवेशकों के निवेश का मूल्य 1.08 लाख करोड़ बढ़कर अगस्त में अब तक के सार्वकालिक उच्च स्तर 66.7 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जुलाई में यह 65 लाख करोड़ रुपये था।
एसआईपी ने बनाया रिकॉर्ड
आंकड़ों के मुताबिक, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) निवेश भी अगस्त में बढ़कर 23,332 करोड़ के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही, कुल फोलियो की संख्या पहली बार 20 करोड़ के पार पहुंच गई। इसमें 14.3 करोड़ फोलियों इक्विटी के हैं।
चौथे माह भी 34,000 करोड़ से ज्यादा निवेश
अगस्त में लगातार चौथे महीने इक्विटी में 34,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश आया है। फोकस्ड एवं इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम को छोड़कर सभी में निवेश आया है। इक्विटी स्कीम के तहत सेक्टर या थीमेटिक फंड में सर्वाधिक 18,117 करोड़ का निवेश आया है।
अगस्त में लॉन्च हुए कुल छह एनएफओ
अगस्त में कुल छह न्यू फंड ऑफर लॉन्च किए गए। इसमें से पांच सेक्टर या थीमेटिक फंड थे। इन पांचों ने 10,202 करोड़ रुपये जुटाए। डेट स्कीमों में 45,169 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह जुलाई की तुलना में 62 फीसदी कम है। सबसे ज्यादा 15,106 करोड़ ओवरनाइट फंड में निवेश आया है।
गोल्ड ईटीएफ में 1,611 करोड़ आया
गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में पिछले महीने कुल 1,611 करोड़ रुपये आया। जुलाई में यह 1,337 करोड़ रुपये था।