फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ambani Singapore Plan: Mukesh Ambani preparing family office in Singapore, claims quoting close friends

Ambani Singapore Plan: सिंगापुर में फैमिली ऑफिस तैयार कर रहे मुकेश अंबानी, करीबियों के हवाले से दावा

Fri, 07 Oct 2022 11:43 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 07 Oct 2022 11:43 AM IST
सार

Ambani Singapore Plan: मुंबई में रहने वाले मुकेश अंबानी ने सिंगापुर में नई इंटीटी के लिए कर्मचारियों की बहाली और इसे चलाने के लिए प्रबंधक का चयन किया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार यह परिवार का निजी मामला है इसलिए इसे गोपनीय रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Ambani Singapore Plan: Mukesh Ambani preparing family office in Singapore, claims quoting close friends
मुकेश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया के दूसरे सबसे धनवान व्यक्ति मुकेश अंबानी सिंगापुर में अपना फैमिली ऑफिस सेटअप करने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में अंबानी के इस कदम की जानकारी रखने वाले करीबी सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई में रहने वाले मुकेश अंबानी ने सिंगापुर में नई इंटीटी के लिए कर्मचारियों की बहाली और इसे चलाने के लिए प्रबंधक का चयन किया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार यह परिवार का निजी मामला है इसलिए इसे गोपनीय रखने के लिए कहा गया है। इस मामले से जुड़े एक जानकार के अनुसार सिगापुर में ऑफिस सेटअप करने के लिए अंबानी ने रियल इस्टेट का भी चयन कर लिया है। हालांकि, इस बारे में जानने के लिए जब रिलायंस के प्रवक्ता जो मुकेश अंबानी का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, वे बयान देने के लिए उपलब्ध नहीं थे।   

विज्ञापन

बता दें कि अपने पारिवारिक कार्यालय के लिए सिंगापुर को चुनने वाले अति-अमीर लोगों की शृंखला में अंबानी परिवार सबसे नए हैं। इससे पहले सिंगापुर हेज फंड अरबपति रे डेलियो और गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन की भी पसंद रहा है। बता दें कि सिंगापुर अपने कम करों और सापेक्ष सुरक्षा के कारण पारिवारिक कार्यालयों के लिए एक आकर्षक केंद्र बन गया है। सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण का अनुमान है कि 2021 के अंत तक लगभग 700 लोग ऐसा कर चुके हैं, जो एक साल पहले की इनकी संख्या 400 से ऊपर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed