फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ambani New Home: Mukesh Ambani bought the most expensive house in Dubai, it looks like this from outside

Ambani New Home: मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा सबसे महंगा घर, शाहरुख व बेकहम होंगे पड़ोसी

Wed, 19 Oct 2022 06:08 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 19 Oct 2022 06:08 PM IST
सार

Ambani New Home: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाम जुमेराह बीच पर सबसे बड़ी रेसिडेंशियल संपत्ति को इस साल की शुरुआत में मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा गया है।

विज्ञापन
Ambani New Home: Mukesh Ambani bought the most expensive house in Dubai, it looks like this from outside
पाम जुमेराह का आलीशान घर - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी ने दुबई में एक आलीशान बीच साइड बंगला खरीदने के लिए करार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी दुबई में बीच साइड विला के मिस्टी खरीदार हैं। बताया जा रहा है कि इस विला की कीमत 80 मिलियन डॉलर (6,396,744,880 रुपये) है। 

विज्ञापन

अंबानी इस शहर में अब तक के सबसे बड़े रेसिडेंसियल संपत्ति खरीदने वाले शख्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाम जुमेराह बीच पर इस संपत्ति को इस साल की शुरुआत में मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा गया है।

विज्ञापन

Ambani New Home: Mukesh Ambani bought the most expensive house in Dubai, it looks like this from outside
पाम जुमेराह - फोटो : Social Media

अंबानी के इस नए विला में एक बेडरूम, एक निजी स्पा और इनडोर व आउटडोर पुल हैं। बता दें कि दुबई शहर अल्ट्रा रिच लोगों के लिए एक पसंदीदा बाजार के रूप में उभर रहा है। बता दें कि वहां की सरकार ने लंबी अवधि के लिए गोल्डन वीजा की पेशकर कर विदेशियों के लिए घर खरीदना आसान बनाया है। इस लोकेशन पर ब्रिटेन  के फुटबॉलर डेविड बेकहम और हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान जैसे दिग्गज अंबानी के नए पड़ोसी होंगे।

Ambani New Home: Mukesh Ambani bought the most expensive house in Dubai, it looks like this from outside
पाम जुमेराह - फोटो : Social Media

लाखों डॉलर होंगे खर्च 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई में हुई संपत्ति डील को सीक्रेट रखा गया है। बताया जा रहा है कि अंबानी इसे अपने मुताबिक बनाने के लिए और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लाखों डॉलर खर्च करने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक अंबानी के सहायोगी परिमल नाथवानी समूह में कॉरपोरेट मामलों के निदेशक इस विला का प्रबंधन करेंगे। हालांकि, अंबानी का प्राथमिक निवास मुंबई में 27 मंजिला गगनचुंबी इमारत एंटीलिया ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed