फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ambani family's wealth 10% of India GDP: Barclays-Hurun India report

Barclays-Hurun: अंबानी परिवार की संपत्ति देश की जीडीपी का 10%, शीर्ष तीन परिवार सिंगापुर की जीडीपी के बराबर

Fri, 09 Aug 2024 12:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 09 Aug 2024 12:26 PM IST
सार

Barclays-Hurun: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी के पूरे परिवार की संपत्ति का कुल मूल्यांकन 25,75,100 करोड़ है। यह राशि देश की जीडीपी के लगभग 10वें हिस्से के बराबर है। इस सूची में दूसरे नंबर पर नीरज बजाज का परिवार है। बजाज परिवार की कुल संपत्ति 7,12,700 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Ambani family's wealth 10% of India GDP: Barclays-Hurun India report
अंबानी परिवार - फोटो : instagram

विस्तार

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार की कुल संपत्ति देश की जीडीपी के 10 फीसदी के बराबर है। मुकेश अंबानी और उनके परिवार को बार्कलेज हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेस लिस्ट में शीर्ष पर रखा गया है। 

विज्ञापन


सूची में दूसरे नंबर पर बजाज तो तीसरे नंबर पर बिड़ला परिवार
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी के पूरे परिवार की संपत्ति का कुल मूल्यांकन 25,75,100 करोड़ है। यह राशि देश की जीडीपी के लगभग 10वें हिस्से के बराबर है। इस सूची में दूसरे नंबर पर नीरज बजाज का परिवार है। बजाज परिवार की कुल संपत्ति 7,12,700 करोड़ रुपये है। तीसरे नंबर पर कुमार मंगलम बिड़ला का परिवार है जिनके परिवार की संपत्ति का कुल मूल्यांकन 5,38,500 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


शीर्ष तीन परिवारों की संपत्ति सिंगापुर की जीडीपी के बराबर
रिपोर्ट में कहा गया है कि शीर्ष तीन पारिवारिक व्यवसायों के हितों का मूल्य 460 अरब डॉलर है, जो सिंगापुर के सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है। सूची में सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाला परिवार चौथे स्थान पर है, जिसकी वैल्यू 4.71 लाख करोड़ रुपये है। पांचवें स्थान पर 4.30 लाख करोड़ रुपये के मूल्य वाला नादर परिवार है। नादर परिवार की रोशनी नादर मल्होत्रा शीर्ष 10 पारिवारिक व्यवसायों की सूची में एकमात्र महिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में गौतम अदाणी के परिवार का नाम नहीं, यह है कारण
2024 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस लिस्ट में पहली पीढ़ी के कारोबारी परिवार शामिल नहीं हैं। इस कारण इस सूची में देश के दूसरे सबसे अमीर कारोबार गौतम अदाणी का नाम नहीं है। हालांकि, मौजूदा चेयरमैन गौतम अडानी द्वारा स्थापित अडानी परिवार 15.44 लाख करोड़ रुपये के मूल्य के साथ पहली पीढ़ी का सबसे मूल्यवान पारिवारिक कारोबार बनकर उभरा है। इस सूची में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिकाना हक वाला पूनावाला परिवार दूसरे नंबर पर है जिनकी संपत्ति  2.37 लाख करोड़ रुपये है। सूची में तीसरे स्थान पर दिवी परिवार है, जो एक अन्य फार्मा प्रमुख है, जिसका मूल्यांकन 91,200 करोड़ रुपये है।


अनलिस्टेड फैमिली बिजनेस में हल्दीराम स्नैक्स टॉप पर
हल्दीराम स्नैक्स को '2024 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस' सूची के पहले संस्करण में भारत के सबसे मूल्यवान असूचीबद्ध परिवार संचालित व्यवसाय के रूप में स्थान दिया गया है। इसका मूल्यांकन 63,000 करोड़ रुपये है। खाद्य उत्पादक और रेस्तरां शृंखला संचालक ने सबसे मूल्यवान भारतीय पारिवारिक व्यवसायों की सूची में 30वां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed