फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amazon Ceo said The decision to fire 27,000 employees was difficult Jesse said on ups and downs of the company

Amazon: '27 हजार कर्मचारियों को निकालने का फैसला बहुत कठिन था', कंपनी के उतार-चढ़ाव पर बोले सीईओ जेसी

Fri, 14 Apr 2023 01:35 PM IST
जलज मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 14 Apr 2023 01:35 PM IST
सार

सीईओ जेसी ने कहा कि हमें बुकस्टोर, 4 सितारा स्टोर जैसे संस्थानों को बंद करना पड़ा। कंपनी के विकास के लिए हमें अमेजन फैब्रिक और अमेजन केयर को भी बंद करना पड़ा। अच्छे रिटर्न के लिए हमने कुछ नई चीजों को अपनाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Amazon Ceo said The decision to fire 27,000 employees was difficult Jesse said on ups and downs of the company
Amazon - फोटो : amar ujala

विस्तार

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन सीईओ एंडी जेसी ने 27 हजार कर्मचारियों को बाहर निकलने के फैसलों को कठिन बताया है। उनका मानना है कि इस फैसले से कंपनी को लंबे समय में फायदा मिलेगा। दरअसल, सीईओ जेसी ने अपने सभी शेयर धारकों को एक पत्र लिखा है। 

विज्ञापन

पत्र में उन्होंने कंपनी के उतार-चढ़ाव का जिक्र किया है। पत्र के माध्यम से जेसी ने कहा कि पूर्व में कंपनी ने काफी चुनौतीपूर्ण समय देखा है। उनका सामना किया है। सीईओ का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि कॉस्ट कटिंग से हमें फायदा होगा। उन्होंने कहा कि 27 हजार कर्मचारियों को बाहर निकालने का फैसला बहुत कठिन था, लेकिन इससे कंपनी को लंबे दौर में फायदा जरूर होगा।

विज्ञापन

अच्छे रिटर्न की कोशिश

पिछले कई महीनों में हमने कंपनी पर काफी ज्यादा ध्यान दिया। नए-नए आविष्कार किए। हमने इसपर ध्यान दिया कि क्या हमें लंबे समय में अधिक राजस्व, आय, निवेश पर रिटर्न मिलेगा या नहीं। जेसी ने कहा कि इस वजह से हमें बुकस्टोर, 4 सितारा स्टोर जैसे संस्थान बंद करने पड़े। कंपनी के विकास के लिए हमें अमेजन फैब्रिक और अमेजन केयर को बंद करना पड़ा। अच्छे रिटर्न के लिए हमने कुछ नई चीजों को अपनाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई चीजों में निवेश की कोशिश

पत्र के माध्यम से सीईओ ने कहा कि हमने पहले प्राथमिकता तय की कि हम अपने संसाधनों को कहां कैसे खर्च करें। इसी वजह से हमें 27 हजार कॉर्पोरेट पद खत्म करने पड़े। पिछले कई महीनों में हमने अपनी लागत को सही करने के लिए कई सारे बदलाव किए। अब हम अलग-अलग टीमों के नेतृत्व में अपने काम का मूल्यांकन करेंगे और तय करेंगे कि हम कहां जा रहे हैं। सीईओ ने कहा कि अमेजन कर्मचारियों को भर्ती करता रहेगा।

सीईओ ने कहा कि अमेजन अब एक नई चीजों में निवेश कर रहा है। जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जो लंबे समय में अच्छा रिटर्न देंगी। जिस तरह ओपन एआई के चैट जीपीटी ने सिलिकॉन वैली को आकर्षित किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed