फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amazon CEO Jeff Bezos donates 10 crore dollar to feed out of work Americans

कोरोना: बेरोजगार अमेरिकी लोगों की भूख मिटाने के लिए जेफ बेजोस ने दान किए 10 करोड़ डॉलर

Sat, 04 Apr 2020 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 04 Apr 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Amazon CEO Jeff Bezos donates 10 crore dollar to feed out of work Americans
Jeff Bezos (फाइल फोटो)

अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस ने बेरोजगार अमेरिकियों की भूख मिटाने के लिए बड़ा कदम उठा या है। उन्होंने इनकी मदद के लिए यूएस फूड बैंक में 10 करोड़ डॉलर दान करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना वायरस की महामारी के कारण अमेरिका में बेरोजगारी में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस संदर्भ में बेजोस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि वह देश के फूड बैंक के उत्साही अधिकारियों की और भोजन के लिए उनपर भरोसा करने वालों की मदद करना चाहते हैं। इसके लिए वह फीडिंग अमेरिका को 10 करोड़ डॉलर देना चाहते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Even in ordinary times, food insecurity in American households is an important problem, and unfortunately COVID-19 is amplifying that stress significantly. Non-profit food banks and food pantries rely in large part on surplus food from a range of food businesses. For example, many restaurants donate excess food. But during this time of social distancing, restaurants are closed, and many other normal channels of excess food have also shut down. To make matters worse, as supply is dwindling, demand for food bank services is going up.⁣ ⁣ Today, I want to support those on the front lines at our nation’s food banks and those who are relying on them for food with a $100 million gift to @FeedingAmerica. Feeding America will quickly distribute the funds to their national network of food banks and food pantries, getting food to those countless families who need it.⁣ ⁣ Feeding America is the largest non-profit focused on food security. Millions of Americans are turning to food banks during this time. If you want to help, the link to Feeding America is in my bio. They’d be excited and grateful for donations of any size.

A post shared by Jeff Bezos (@jeffbezos) on


अमेरिका में कोरोना का कहर
कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया त्राहिमाम कर रही है। इस वायरस से मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका इस वायरस के आगे घुटने टेक चुका है। यहां स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में दो लाख 77 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं, जबकि सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में 24 घंटे में 1480 लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चिकित्सा उपकरणों के निर्यात के खिलाफ रक्षा उत्पादन अधिनियम लागू किया है। ट्रंप ने अमेरिकियों से मास्क लगाकर बाहर निकलने को कहा है। कोरोना से रोकथाम के लिए ट्रंप सरकार ने लोगों को सलाह दी है। बता दें कि वायरस से दुनियाभर में अब तक 59 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या 11 लाख 10 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, दो लाख 28 हजार 405 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed