फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amar Ujala Webinar Retail Industry Power of Marketing to prepare for the Festive Season

अमर उजाला वेबिनार: उद्योग जगत के दिग्गजों से जानिए त्योहारी सीजन में कैसे करें सफल मार्केटिंग

Thu, 01 Oct 2020 07:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Oct 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Webinar Retail Industry Power of Marketing to prepare for the Festive Season
अमर उजाला वेबिनार - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में बीते कुछ महीनों में बाजार की स्थिति काफी खराब हो गई थी, लेकिन अब बाजारों ने गति पकड़ी है। आने वाला समय त्योहारों का है। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि त्योहार के सीजन में सही मार्केटिंग कैसे की जाए। कोरोना काल में खुदरा व्यापार को नुकसान हुआ है। विभिन्न मार्केटिंग और संचार रणनीतियों का उपयोग करते हुए ग्राहकों के विश्वास को प्रोत्साहित करने से और उत्पादों व सेवाओं को सुदृढ़ करने से ग्राहकों को दोबारा जीता जा सकता है। 

विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला अपने लीडरशिप सीरीज के तहत तीन अक्तूबर 2020 को शाम चार बजे से एक वेबिनार का आयोजन करने जा रहा है। इसमें इस संकट के काल में भी सफल व्यापार करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारियों से पूछा जाएगा कि त्योहारों के सीजन में मार्केटिंग कैसे की जाए और पूरा लाभ कैसे उठाएं। इस वेबिनार में इंडस्ट्री के जाने माने विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनसे आप बाजार से संबंधित सवाल पूछ सकेंगे। अमर उजाला द्वारा आयोजित यह वेबिनार खुदरा विक्रेताओं और ग्राहकों दोनों के लिए लाभदायक होगा। इस कार्यक्रम में कम समय में खुदरा उद्योग की गति वापस लाने के लिए विभिन्न उपक्रमों, नवाचारों और विचारों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन


राजीव दुबे
इस कार्यक्रम में डाबर इंडिया लिमिटेड के मीडिया प्रभारी राजीव दुबे शामिल होंगे। दुबे पिछले 25 वर्षों से डाबर से जुड़े हैं और इन्होंने डाबर च्यवनप्राश, लाल दंत मंजन, आंवला केश तेल ऑयल और फेम जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण गुप्ता
अरुण गुप्ता कानपुर स्थित अशोक गृह उद्योग केंद्र प्राइवेट लिमिटेड के मालेक हैं। गुप्ता दूसरी पीढ़ी के उद्यमी और अशोक मसाले के प्रवर्तक निदेशक हैं। अशोक मसाले साल 1957 से भारत की शीर्ष मसाला कंपनियों में से एक है। 

अतुल सराफ 
एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक अतुल सराफ भी अमर उजाला के वेबिनार में शामिल होंगे और त्योहार के सीजन में सही मार्केटिंग पर अपनी राय साझा करेंगे। सराफ दूसरी पीढ़ी के ज्वेलर हैं और उनके नेतृत्व में एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ट्रेडिश्नल ज्वेलरी स्टोर से उत्तर प्रदेश का प्रमुख ज्वेलरी रिटेल चेन बना है।  

मनीश वर्मा
मनीश वर्मा बीपी संस फन एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और निदेशक हैं। 28 साल की उम्र में काम शुरू करने वाले मनीश पहली पीढ़ी की उद्यमी हैं। मनीश लखनऊ स्थित ड्रीमवर्ल्ड रिजॉर्ट एंड ड्रीमवर्ल्ड मनोरंजन पार्क चलाते हैं।


गुरप्रीत सिंह 
इनके साथ ही टाइटन (तनिष्क) के रीज्नल बिजनेस मैनेजर गुरप्रीत सिंह भी वेबिनार में शामिल होंगे। इनको खुदरा बाजार में 14 से ज्यादा सालों का अनुभव हैं। मौजूदा समय में वे सालाना 2,000 करोड़ से अधिक का कारोबार संभालते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed