{"_id":"61b1e45c5ff676740104d7bb","slug":"allowing-cryptocurrency-may-cause-a-big-loss-to-the-reserve-bank-know-what-the-former-rbi-governor-duvvuri-subbarao-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cryptocurrency News: क्रिप्टोकरेंसी को मंजूरी देने से रिजर्व बैंक को होगा बड़ा नुकसान, जानें आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने क्या कहा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Cryptocurrency News: क्रिप्टोकरेंसी को मंजूरी देने से रिजर्व बैंक को होगा बड़ा नुकसान, जानें आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने क्या कहा
Thu, 09 Dec 2021 04:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Dec 2021 04:42 PM IST
सार
Former RBI Governor On Cryptocurrency: आरबीआई के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने डिजिटल करेंसी पर बात करते हुए अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी को मंजूरी दिए जाने पर केंद्रीय बैंक धन आपूर्ति और मुद्रास्फीति प्रबंधन पर नियंत्रण खो सकता है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी
- फोटो : pixabay
विस्तार
भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और जल्द ही चालू शीतकालीन सत्र में इसे लेकर बिल पेश किया जा सकता है। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी को मंजूरी देने से केंद्रीय बैंक को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
धन आपूर्ति पर नियंत्रण नहीं रहेगा
आरबीआई के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने डिजिटल करेंसी पर बात करते हुए अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी को मंजूरी दिए जाने पर केंद्रीय बैंक धन आपूर्ति और मुद्रास्फीति प्रबंधन पर नियंत्रण खो सकता है। क्योंकि, क्रिप्टो एल्गोरिदम की मदद से चलता है। सुब्बाराव एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि भारत में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) जारी करने का मामला शायद मजबूत ना हो क्योंकि इसमें पूंजी नियंत्रण का पहलू शामिल है। 2008 से 2013 तक आरबीआई गवर्नर रहे सुब्बराव ने कहा कि सीबीडीसी को भी मजबूत डाटा संरक्षण कानूनों की जरूरत है।
विज्ञापन