फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Alliance Air Vistara and spicejet announced to start new flights soon

विस्तारा, एलायंस एयर और स्पाइसजेट शुरू करने जा रही हैं नई उड़ानें, जानिए किन रूट्स पर मिलेगी सुविधा

Sat, 13 Feb 2021 04:26 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 13 Feb 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Alliance Air Vistara and spicejet announced to start new flights soon
विस्तारा, एलायंस एयर और स्पाइसजेट शुरू करने जा रही हैं नई उड़ानें - फोटो : pixabay

निजी क्षेत्र की एयरलाइन विस्तारा ने मुंबई-माल्दीव्स मार्ग पर तीन मार्च से उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि यह सेवा भारत और माले की सरकारों के बीच कथाकथित एयर-बबल योजना के तहत शुरू की जा रही है जिसमें कोविड संक्रमण बचाव के विशेष प्रबंध के साथ परिचालन की छूट दी जाती है। एयरलाइन ने बताया कि इस मार्ग पर ए320नियो श्रेणी के विमान लगाए जाएंगे। उड़ानों का परिचालन तीन दिन - बुधवार, शनिवार और रविवार को किया जाएगा। भारत में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कारोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए 23 मार्च 2020 से पाबंदी है। भारत ने गत जुलाई में एयर-बबल व्यवस्था के तहत करीब 24 देशों के लिए उड़ानों की सीमित छूट दी है।

विज्ञापन


एलायंस एयर ने भी की घोषणा
एयर इंडिया की क्षेत्रीय सहायक विमानन कंपनी, एलायंस एयर ने कहा कि वह 16 फरवरी से देहरादून के रास्ते दिल्ली से उत्तराखंड के पंतनगर के लिए अपनी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करेगी। एलायंस एयर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि, वह इस मार्ग पर संचालित करने के लिए अपने 70 सीटों वाले एटीआर 72 विमान लगाएगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



ये है उड़ानों का शेड्यूल
एयरलाइन के मुताबिक, इसकी उड़ान 9आई-645 सुबह 9.50 बजे दिल्ली से रवाना होगी और सुबह 10.55 बजे देहरादून पहुंचेगी, जहां से 11.45 बजे पंतनगर के लिए प्रस्थान करेगी और दोपहर 12.30 बजे वहां पहुंचेगी।वापसी की उड़ान 9आई-646 पंतनगर से देहरादून के लिए दोपहर एक बजे रवाना होगी, जहां यह दोपहर 1.50 बजे आएगी। एलायंस एयर ने कहा कि वही विमान दोपहर 2.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और वहां 3.20 बजे पहुंचेगी। वर्तमान में दिल्ली स्थित इस क्षेत्रीय विमानन कंपनी 44 गंतव्यों के लिए प्रति सप्ताह 440 उड़ानें संचालित करती है।


स्पाइसजेट शुरू करेगी 24 नई घरेलू उड़ान
इससे पहले स्पाइसजेट विमानन कंपनी ने बताया था कि वह अजमेर, जैसलमेर, अहमदाबाद और बंगलूरू समेत विभिन्न शहरों से फरवरी में 24 नई घरेलू उड़ान शुरू करेगी। विमानन कंपनी ने बताया कि यह अजमेर-मुंबई मार्ग और अहमदाबाद-अमृतसर मार्ग पर विमान सेवा शुरू करने वाली एकमात्र विमानन कंपनी है। विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नई उड़ानों में जैसलमेर को दिल्ली और अहमदबाद से जोड़ने वाली चार नई मौसमी उड़ानें भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed