{"_id":"656067dfd6ff9a815c09ccbc","slug":"al-has-power-to-create-a-3-day-work-week-says-microsoft-co-founder-bill-gates-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bill Gates: 'हम हफ्ते में तीन दिन काम की ओर बढ़ सकते हैं', गेट्स ने एआई की क्षमता पर की ये टिप्पणी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Bill Gates: 'हम हफ्ते में तीन दिन काम की ओर बढ़ सकते हैं', गेट्स ने एआई की क्षमता पर की ये टिप्पणी
Fri, 24 Nov 2023 02:50 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:50 PM IST
सार
Bill Gates: बिल गेट्स ने ट्रेवर नोआ के पॉडकास्ट व्हाट नाऊ के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता की क्षमता और उसके खतरों पर चर्चा की। इस दौरान अरबपति ने कहा कि कामकाज में एआई का इस्तेमाल होने से हमें हफ्ते में तीन काम की ओर बढ़ सकते हैं। पॉडकास्ट के दौरान इस बात पर चर्चा की गई कि कैसे तकनीक मानवता को फायदा पहुंचा रहा है हमारे जीवन में अच्छे काम करने के तरीके को बदल रहा है।
विज्ञापन
बिल गेट्स।
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव और इसकी क्षमता हमेशा से चर्चा का विषय रही है। कई जानकार मानते हैं कि यह मनुष्य की क्षमताओं पर भारी पड़ सकता है। दूसरी ओर कई लोग यह भी मानते हैं कि एआई की क्षमता और बुद्धिमत्ता के कारण नौकरियां आधी रह जाएंगी। हालांकि एक पॉडकास्ट के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा कि एआई नौकरियां तो नहीं छीनेगा पर यह नौकरियों का स्वरूप हमेशा के लिए बदल देगा। गेट्स ने इस दौरान एआई और हफ्ते में तीन दिन काम के मसले पर अपनी राय रखी।
विज्ञापन
बिल गेट्स ने ट्रेवर नोआ के पॉडकास्ट व्हाट नाऊ के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता की क्षमता और उसके खतरों पर चर्चा की। इस दौरान अरबपति ने कहा कि कामकाज में एआई का इस्तेमाल होने से हमें हफ्ते में तीन काम की ओर बढ़ सकते हैं। पॉडकास्ट के दौरान इस बात पर चर्चा की गई कि कैसे तकनीक मानवता को फायदा पहुंचा रहा है हमारे जीवन में अच्छे काम करने के तरीके को बदल रहा है।
विज्ञापन
45 मिनट के सेशन के दौरान गेट्स ने मानवता के लिए इस्तेमाल में आने वाली तकनीक जैसे एआई पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि असरकारी बदलाव और सरकार की मदद से अब लोगों को हफ्ते में 40 से 48 घंटे ही काम करने की जरूरत रह जाएगी। एआई के कारण लोगों के पास पहले की तुलना में अधिक खाली समय होगा। एआई के कारण एक ऐसा समय भी आएगा जब लोगों को कठिन परिश्रम करने की जरूरत नहीं होगी। गेट्स ने कहा कि भविष्य में ऐसा समय भी आ सकता है जब लोगों को हफ्ते में केवल तीन ही काम करने की जरूरत होगी, और यह बिल्कुल सामान्य होगा।
विज्ञापन
कई अध्ययन में यह बात सामने आई कि 2033 तक अमेरिका और ब्रिटेन में लोग हफ्ते में चार दिन काम करने की प्रथा की ओर बढ़ सकते हैं। गेट्स ने कहा कि एआई के बढ़ते प्रभाव के नतीजे ना केवल नाटकीय होंगे बल्कि यह पर्सनल कंम्प्यूटर के युग की शुरुआत जैसा बड़ा बदलाव भी होगा।