फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Akasa Air gets traffic rights for Riyadh, Jeddah, Doha, Kuwait: CEO Vinay Dube

Akasa Air: एयरलाइन को पश्चिम एशियाई देशों में विमान परिचालन की मंजूरी, सीईओ ने झुनझुनवाला परिवार पर ये कहा

Wed, 18 Oct 2023 06:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 18 Oct 2023 06:15 PM IST
सार

Akasa Air: दुबे ने जोर देकर कहा कि अकासा एयर मजबूत वित्तीय स्थिति के साथ "विकास के मोड" में है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन 75 दिनों में या इस वर्ष के अंत तक तीन अंकों में विमानों का ऑर्डर देने की घोषणा करेगी। एयरलाइन को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से सऊदी अरब के रियाद और जेद्दा, दोहा (कतर) और कुवैत के लिए विमानों का परिचालन करने की मंजूरी मिली है।

विज्ञापन
Akasa Air gets traffic rights for Riyadh, Jeddah, Doha, Kuwait: CEO Vinay Dube
अकासा एयर - फोटो : twitter/AkasaAir

विस्तार

अकासा एयर को रियाद, जेद्दा, दोहा और कुवैत के लिए विमान सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिल गई है। एयरलाइन के मुखिया विनय दुबे ने जल्द ही इन हवाई क्षेत्रों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की उम्मीद जताई है। बीते अगस्त महीने में ही अकासा एयर ने अपने परिचालन का एक साल पूरा किाय है। कंपनी के पास 20 बोईंग 737 मैक्स विमानों का बेड़ा है। इस साल के अंत तक एयरलाइन के बेड़े में दो और विमानों के जुड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दुबे ने जोर देकर कहा कि अकासा एयर मजबूत वित्तीय स्थिति के साथ "विकास के मोड" में है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन 75 दिनों में या इस वर्ष के अंत तक तीन अंकों में विमानों का ऑर्डर देने की घोषणा करेगी। एयरलाइन को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से सऊदी अरब के रियाद और जेद्दा, दोहा (कतर) और कुवैत के लिए विमानों का परिचालन करने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


दुबे ने बताया कि अब एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने के लिए अन्य विभिन्न मंजूरियों के लिए संबंधित विदेशी सरकारों के साथ काम करेगी और इसमें कुछ समय लगेगा। वर्तमान में अकासा एयर देश के 16 शहरों के बीच 700 उड़ानों का संचालन करती है। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सितंबर महीने में अकासा एयर के जरिए 5.17 लाख यात्रियों ने सफर किया जो घरेलू विमानन बाजार का 4.2 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकासा एयर के सीईओ विनय दुबे ने कहा कि, "हमें अगले 75 दिनों में तीन अंकों में विमानों का ऑर्डर देने के लिए फंडिंग की जरूरत नहीं है।" उन्होंने झुनझुनवाला परिवार के एयरलाइन में निवेश से हटने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम भी झुनझुनवाला परिवार के जाने के बारे में अफवाहें सुनते हैं, जो बेतुकी हैं और परिवार का कहना है कि उन्होंने लंबे समय के लिए एयरलाइन में निवेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed