फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Airlines report 183 tech faults in aircraft this year: Govt

Aviation: एयरलाइनों ने इस साल विमानों में 183 तकनीकी खराबियों की सूचना दी, सरकार ने सदन में बताया

Mon, 28 Jul 2025 03:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 28 Jul 2025 03:27 PM IST
सार

Aviation Ministry: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राज्यसभा को बताया कि 12 जून को एअर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने तत्काल परिचालन से जुड़ी खामियों की पहचान करने और उन्हें सुधारने के लिए सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण घटकों की जांच और उनका निरीक्षण बढ़ा दिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Airlines report 183 tech faults in aircraft this year: Govt
एअर इंडिया - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने इस साल अपने विमानों में 183 तकनीकी खराबी की सूचना दी है। 2023 की तुलना में पिछले साल तकनीकी गड़बड़ियों में लगभग छह प्रतिशत की कमी आई थी। सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राज्यसभा को यह भी बताया कि 12 जून को एअर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने तत्काल तकनीकी खामियों की पहचान करने और उन्हें सुधारने के लिए सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण घटक की जांच और उनका निरीक्षण बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कुल 260 लोगों की मौत हो गई। विमान लंदन से सटे गैटविक जा रहा था। इस साल 23 जुलाई तक, एयरलाइनों द्वारा विमानों में 183 तकनीकी खराबी की सूचना दी गई। 2024 में यह संख्या 421 थी, जो 2023 में दर्ज 448 से कम है। 2022 में तकनीकी गड़बड़ियों की संख्या 528 थी और 2021 में यह संख्या 514 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने एक लिखित उत्तर में कहा, "पिछले 5 वर्षों (जून 2025 तक) के दौरान गंभीर दोष/अड़चनों से जुड़ी कुल 2,094 जांचें की गई हैं।" नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने एक लिखित उत्तर में कहा कि 2023 की तुलना में 2024 में उड़ानों में तकनीकी खराबी में लगभग 6 प्रतिशत की कमी आई है।

नायडू के अनुसार, डीजीसीए के पास विमानों के सुरक्षित संचालन और रखरखाव के लिए व्यापक और संरचित नागरिक उड्डयन नियम हैं। उन्होंने कहा, "इन विनियमों को निरंतर अपडेट किया जाता है और इन्हें अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO)/यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (EASA) के मानकों के अनुरूप बनाया जाता है।


नायडू ने कहा, "दुर्घटना के बाद, डीजीसीए ने सुरक्षा आश्वासन के महत्वपूर्ण घटक की जांच और निरीक्षण को बढ़ा दिया है, ताकि तत्काल प्रणालीगत मुद्दों की पहचान की जा सके और उन्हें सुधारा जा सके।" इस बीच, इस वर्ष डीजीसीए के पास 3,925 यात्री शिकायतें दर्ज की गईं। 2024 में यह संख्या 4,016 थी। नायडू की ओर से लिखित उत्तर में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 2023 में डीजीसीए के पास दर्ज यात्री शिकायतों की संख्या 5,513 थी, जो 2022 में 3,782 शिकायतों और 2021 में 4,131 शिकायतों से अधिक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed