{"_id":"65c4b2c2f392edbac00f617b","slug":"airbus-awards-contract-to-indian-co-for-manufacturing-a220-aircraft-doors-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Airbus: एयरबस ने भारतीय कंपनी को दिया विमानों के दरवाजे बनाने का ठेका, MD बोले- मेक इन इंडिया को देंगे बढ़ावा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Airbus: एयरबस ने भारतीय कंपनी को दिया विमानों के दरवाजे बनाने का ठेका, MD बोले- मेक इन इंडिया को देंगे बढ़ावा
Thu, 08 Feb 2024 04:23 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:23 PM IST
सार
Airbus: एयरबस की ओर से किसी भारतीय आपूर्तिकर्ता को दूसरी बार विमान के दरवाजे बनाने का ठेका दिया गया है। 2023 में, एयरबस ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड को A320 विमान के बल्क और कार्गो दरवाजों के निर्माण का अनुबंध दिया था।
विज्ञापन
रेमी मेलार्ड
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयरबस ने एक भारतीय कंपनी को अपने नैरो बॉडी एयरक्राफ्ट ए220 मॉडल के सभी दरवाजों के विनिर्माण का ठेका दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य की मौजूदगी में गुरुवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की गई। इसके वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया गया है। यह अनुबंध बेंगलुरु स्थित डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज को दिया गया है, जो पहले से ही एयरबस ए330 और ए320 विमानों के फ्लैप ट्रैक बीम का निर्माण करता है।
विज्ञापन
यह किसी भारतीय एयरोस्पेस विनिर्माण कंपनी के लिए सबसे बड़े निर्यात अनुबंधों में से एक है। एयरबस की ओर से किसी भारतीय आपूर्तिकर्ता को दूसरी बार विमान के दरवाजे बनाने का ठेका दिया गया है। 2023 में, एयरबस ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड को A320 विमान के बल्क और कार्गो दरवाजों के निर्माण का अनुबंध दिया था। सिंधिया ने कहा कि भारत विमान कलपुर्जों के विनिर्माण गतिविधियों के लिए गंतव्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि एयरबस के लिए भारत में निवेश करने का यह सही समय है, मंत्री ने कहा कि विमान निर्माता का लक्ष्य देश से विमान घटकों की सोर्सिंग को बढ़ाकर 1.5 अरब डॉलर करना है। पिछले साल यह 75 करोड़ डॉलर था।
विज्ञापन
एयरबस इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रेमी मेलार्ड ने कहा, "एयरबस 'मेक इन इंडिया' पर जोर देना जारी रख रहा है। हमारे विश्वसनीय साझेदार डायनामैटिक के साथ यह अनुबंध भारत में एयरोस्पेस विनिर्माण में एक अहम बदलाव है। एयरबस विनिर्माण और असेंबली से लेकर डिजाइन व विकास के अलावा रखरखाव और कौशल के मामले में भारतीय एयरोस्पेस पारिस्थितिकी तंत्र को समग्र रूप से विकसित करने के लिए एक विशेष उत्प्रेरक के रूप में कार्य करना रहेगा।"
विज्ञापन