{"_id":"5bea5ca3bdec22698966431f","slug":"airasia-offering-seats-booking-at-a-fare-of-lowest-rupees-399-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र 399 रुपये में कीजिए 120 स्थानों पर हवाई सफर, यह कंपनी दे रही है मौका","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
मात्र 399 रुपये में कीजिए 120 स्थानों पर हवाई सफर, यह कंपनी दे रही है मौका
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सस्ते में देश-विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर अब मौका आ गया है। देश की प्रमुख लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी एयर एशिया मात्र 399 रुपये में देश में हवाई सफर करने का मौका दे रही है। वहीं विदेश यात्रा के लिए यात्रियों को केवल 1999 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
मई 2019 से कर सकेंगे सफर
हालांकि यात्रियों को अभी टिकट की बुकिंग करानी होगी और मई 2019 से लेकर फरवरी 2020 तक यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को 18 नवंबर तक यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग करानी होगी। कंपनी भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के लिए टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। यह अन्य देश एयर एशिया के सहयोगी नेटवर्क के जरिए कवर होंगे।
विज्ञापन
भारत के इन शहरों के लिए होगी यात्रा
यात्री घरेलू यात्रा के लिए बागडोगरा, बंगलूरू, भुवनेश्वर, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, इंदौर, जयपुर, कोच्चि, कोलकाता, नई दिल्ली, पुणे, रांची, श्रीनगर और विशाखापट्टनम के लिए टिकट को बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह ऑफर एयर एशिया भारत, एयर एशिया बेरहड़, थाई एयर एशिया और एयर एशिया एक्स शामिल हैं। यात्रियों को टिकट की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप से करनी होगी। फिलहाल एयर एशिया की सेवा विश्व के 25 देशों में उपलब्ध हैं और यह 165 स्थानों के लिए उड़ान भरता है। यह सेल ऑफर 28 नवंबर तक के लिए है।