फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India to deploy A350 plane on Delhi-Dubai route from May 1

Air India: एक मई से दिल्ली-दुबई रूट पर A-350 विमान तैनात करेगी एयर इंडिया, जानें फ्लाइट की टाइमिंग और खूबियां

Thu, 18 Apr 2024 10:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 18 Apr 2024 10:25 PM IST
सार

Air India:  एयर इंडिया का A-350 विमान हर दिन रात 08:45 बजे दिल्ली से टेक ऑफ करेगा और रात 10:45 बजे दुबई में लैंड करेगा। अगले दिन दोपहर 12:45 पर विमान दुबई से प्रस्थान करेगा और शाम 04:55 पर दिल्ली पहुंचेगा।

विज्ञापन
Air India to deploy A350 plane on Delhi-Dubai route from May 1
एयर इंडिया - फोटो : ANI

विस्तार

अगर आप दिल्ली से दुबई के बीच यात्रा करने जा रहे हैं, तो यह आपके काम की खबर है। एयर इंडिया द्वारा 1 मई से दिल्ली दुबई रूट पर A-350 विमान को संचालित किया जाएगा। एयरलाइन ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि एयर इंडिया का A-350 विमान हर दिन रात 08:45 बजे दिल्ली से टेक ऑफ करेगा और रात 10:45 बजे दुबई में लैंड करेगा। अगले दिन दोपहर 12:45 पर विमान दुबई से प्रस्थान करेगा और शाम 04:55 पर दिल्ली पहुंचेगा।

विज्ञापन

 

क्या हैं A-350 विमान की खूबियां
एयर इंडिया द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि A-350 विमान में बिजनेस क्लास में फुल-फ्लैट बेड के साथ 28 निजी सुइट्स मौजूद होंगे। इसके अलावा प्रीमियम इकोनॉमी में 24 सीटें और इकोनॉमी में 264 सीटें होंगी। बता दें कि एयर इंडिया ने इस साल A-350 विमानों को शामिल करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


पांच शहरों से दुबई के लिए हर सप्ताह 72 उड़ानें 
एयर इंडिया ने 40 A-350 विमानों का ऑर्डर दिया है और उनमें से चार विमान फिलहाल एयरलाइंस के बेड़े में शामिल हैं। वर्तमान में एयर इंडिया द्वारा पांच भारतीय शहरों से दुबई के लिए हर सप्ताह 72 उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इनमें से 32 उड़ानें दिल्ली से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed