{"_id":"64f1f375c702fe15c5091b9e","slug":"air-india-onboarded-650-pilots-since-april-2022-says-ceo-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aviation: एयर इंडिया ने इस साल अप्रैल से 650 पायलट नियुक्त किये, एयरलाइन के सीईओ ने कही यह बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Aviation: एयर इंडिया ने इस साल अप्रैल से 650 पायलट नियुक्त किये, एयरलाइन के सीईओ ने कही यह बात
Fri, 01 Sep 2023 07:51 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 01 Sep 2023 07:51 PM IST
सार
Aviation: एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया समूह की एयरलाइन ने इस साल अप्रैल से अब तक 650 पायलटों को नियुक्त किया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाले एयरलाइन समूह के सीईओ ने कहा कि एयर इंडिया के बड़े बोइंग 777 बेड़े में इस महीने के पहले सप्ताह तक दो बी777 शामिल होंगे।
विज्ञापन
एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन और टाटा समूह के प्रमुख एन. चंद्रशेखरन
- फोटो : Social Media
विस्तार
एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया समूह की एयरलाइन ने इस साल अप्रैल से अब तक 650 पायलटों को नियुक्त किया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाले एयरलाइन समूह के सीईओ ने कहा कि एयर इंडिया के बड़े बोइंग 777 बेड़े में इस महीने के पहले सप्ताह तक दो बी777 शामिल होंगे। इनमें से एक को पहले ही बेड़े में शामिल किया जा चुका है। इससे एयरलाइन को अमेरिका में सेवाएं और क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इंडिगो ने दिल्ली और ईटानगर के बीच उड़ान सेवा की घोषणा की
किफायती विमानन कंपनी इंडिगो ने दो अक्टूबर से दिल्ली और ईटानगर के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि एयरलाइन नई दिल्ली और अरुणाचल प्रदेश की राजधानी के बीच सप्ताह में चार उड़ानें सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित करेगी।
विज्ञापन
उड़ान संख्या 6E 5927 नई दिल्ली से सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरेगी और दोपहर में ईटानगर के डोनी पोलो हवाई अड्डे पहुंचेगी। वापसी उड़ान (6E 5928) दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 3.25 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेगी। एयरलाइन ने इससे पहले 28 नवंबर, 2022 को डोनी पोलो हवाई अड्डे से ईटानगर को मुंबई और कोलकाता से जोड़ने वाली अपनी पहली उड़ान के साथ परिचालन शुरू किया था।
विज्ञापन