{"_id":"68906a35ceb0d36fe7006fde","slug":"air-india-gives-clarification-on-complaint-of-cockroaches-in-flight-this-is-the-third-case-of-embarrassment-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एअर इंडिया फ्लाइट में कॉकरोच की शिकायत पर एयरलाइन ने दी सफाई, दो दिन में फजीहत का तीसरा मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Air India: एअर इंडिया फ्लाइट में कॉकरोच की शिकायत पर एयरलाइन ने दी सफाई, दो दिन में फजीहत का तीसरा मामला
Mon, 04 Aug 2025 01:37 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:37 PM IST
सार
एअर इंडिया के विमान में आए दिनों कोई न कोई समस्या सुनने को मिल रही है। सोमवार को सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 में कॉकरोच की शिकायत सुनने को मिली। इससे पहले रविवार को भी एयरलाइन में तकनीकि समस्या से संबंधित दो मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
एअर इंडिया
- फोटो : एअर इंडिया
विस्तार
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 में दो यात्रियों को केबिन में कुछ छोटे कॉकरोच नजर आने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि स्थिति को देखते हुए केबिन क्रू ने दोनों यात्रियों को उसी केबिन में दूसरी सीटों पर बिठाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: OPEC: कम हो सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें! ओपेक+ देशों ने हर दिन 547000 बैरल तेल उत्पादन पर जताई सहमति
विज्ञापन
एअर इंडिया ने जताया खेद
उन्होंने बताया कि कोलकाता में उड़ान के निर्धारित ईंधन भरने के दौरान, ग्राउंड क्रू ने समस्या के समाधान के लिए तुरंत गहन सफाई की। एयरलाइन ने कहा कि नियमित फ्यूमिगेशन के बावजूद कभी-कभी ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान कीड़े विमान में घुस जाते हैं। एअर इंडिया ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि वह स्रोत और कारण का पता लगाकर भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाएगी। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।
विज्ञापन
रविवार को भी हुई थी तकनीक संबंधित घटनाएं
इससे पहले रविवार को भी भुवनेश्वर-दिल्ली फ्लाइट A321 को उस समय रद्द करना पड़ा जब टेकऑफ से पहले केबिन में अत्यधिक गर्मी दर्ज की गई। उसी दिन एअर इंडिया की एक और फ्लाइट सिंगापुर से चेन्नई जाने वाली AI349 विमान को मेंटेनेंस कारणों से रद्द करना पड़ा।
एयर इंडिया के खिलाफ 100 से ज्यादा सुरक्षा उल्लंघनों का मामला
यह घटनाएं ऐसे समय पर हो रही हैं जब नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एअर इंडिया के खिलाफ 100 से ज्यादा सुरक्षा उल्लंघनों का खुलासा किया है। इनमें से सात उल्लंघन ‘लेवल-1’ श्रेणी के हैं, जिन्हें गंभीर सुरक्षा जोखिम माना जाता है। इन पर तुरंत कार्रवाई आवश्यक होती है।
एयरलाइंस सुरक्षा से ज्यादा प्रचार पर कर रही खर्च
हाल ही में लोकल सकर्लस नामक संस्था के सर्वेक्षण में सामने आया कि 76 प्रतिशत यात्रियों का मानना है कि भारत में कई एयरलाइंस सुरक्षा से ज्यादा प्रचार पर खर्च कर रही हैं। वहीं 64 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें पिछले तीन वर्षों में किसी न किसी फ्लाइट में तकनीकि समस्या का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन