फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India Flights to Hong Kong Banned Till April 24 After 3 Passengers Test Covid 19 Positive

Air India Flights Ban: हवाई यातायात पर फिर कोरोना का साया, एयर इंडिया की हांगकांग के लिए उड़ानें 24 अप्रैल तक रद्द

Mon, 18 Apr 2022 01:25 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Apr 2022 01:25 PM IST
सार

Air India Flights to Hong Kong Banned: एयर इंडिया की हांगकांग के लिए उड़ानें 24 अप्रैल तक प्रतिबंधित कर दी गई हैं। बीती 16 अप्रैल को एआई316 दिल्ली-कोलकाता-हांगकांग उड़ान में हांगकांग पहुंचे तीन यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया गया है। 
 

विज्ञापन
Air India Flights to Hong Kong Banned Till April 24 After 3 Passengers Test Covid 19 Positive
air india flights banned - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी का साया एक बार फिर से हवाई यातायात पर नजर आने लगा है। दरअसल, एयर इंडिया की हांगकांग के लिए उड़ानें 24 अप्रैल तक प्रतिबंधित कर दी गई हैं। एक अधिकारी ने बतया कि एक उड़ान में तीन यात्री कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हांगकांग ने उड़ानों पर बैन लगा दिया है। 

विज्ञापन


16 अप्रैल को मिले थे संक्रमित
सोमवार को दिए गए बयान में कहा गया कि भारत से यात्री हांगकांग की यात्रा तभी कर सकते हैं, जबकि उनके पास यात्रा से 48 घंटे पहले कराए गए कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट मौजूद हो। इसके अलावा, सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हांगकांग में हवाई अड्डे के परिसर में पहुंचने के बाद कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीती 16 अप्रैल को एयर इंडिया की एआई316 दिल्ली-कोलकाता-हांगकांग उड़ान में मौजूद तीन यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 
विज्ञापन


एयर इंडिया ने भी किया ट्वीट
गौरतलब है कि कोरोना की तीन लहरों में विमानन क्षेत्र उन सेक्टरों में शामिल था, जो सबसे प्रभावित रहा। दो साल तक के लंबे समय तक बैन लगाए जाने के बाद बीती 27 मार्च को भारत में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू की गई थीं। रिपोर्ट में कहा गया कि एयर इंडिया ने हांगकांग के अधिकारियों द्वारा लगाए गए कोविड-19 प्रतिबंधों और क्षेत्र में सीमित मांग के कारण हांगकांग के लिए उड़ान सेवाएं रद्द की हैं। एयर इंडिया ने भी इस संबंध में एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि हांगकांग के प्रतिबंधों की वजह से एयरलाइन की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed