{"_id":"6458f3097eee500c6f0e1374","slug":"air-india-extends-last-date-for-employees-to-apply-for-voluntary-retirement-till-may-31-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की समयसीमा बढ़ी, इच्छुक कर्मी अब 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Air India: स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की समयसीमा बढ़ी, इच्छुक कर्मी अब 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन
Mon, 08 May 2023 06:34 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 08 May 2023 06:34 PM IST
सार
Air India: पिछले साल अक्टूबर में एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए बोली जीतने वाली टाटा संस ने कहा था कि वह सभी कर्मचारियों को एक साल के लिए बनाए रखेगी। उस दौरान कहा गया था कि अगर समूह इस अवधि के बाद छंटनी का फैसला करता है तो उसे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना की पेशकश करनी होगी।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया ने सोमवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी के पात्र कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई 2023 कर दी गई है। एयर इंडिया ने यह भी कहा है कि आवेदन की स्वीकृति और रिहाई की तारीख प्रबंधन के विवेक के अधीन रहेगी। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से जुड़े सवालों के जवाब के लिए एयरलाइन ने कर्मचारियों को एचआर विभाग से संपर्क करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पिछले साल अक्टूबर में एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए बोली जीतने वाली टाटा संस ने कहा था कि वह सभी कर्मचारियों को एक साल के लिए बनाए रखेगी। उस दौरान कहा गया था कि अगर समूह इस अवधि के बाद छंटनी का फैसला करता है तो उसे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना की पेशकश करनी होगी। उस दौरान टाटा संस ने एक बयान में कहा था, "विजेता बोलीदाता (टाटा संस) एक साल की अवधि के लिए सभी कर्मचारियों को बनाए रखेगा।"
विज्ञापन
टाटा संस की ओर से एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के समय नागर विमानन सचिव राजीव बंसल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "दूसरे साल अगर कर्मचारियों को बरकरार नहीं रखा जाता है तो विजेता बोलीदाता उन्हें वीआरएस की पेशकश करेंगे।" उन्होंने कहा था कि ग्रेच्युटी, पेंशन फंड और सेवानिवृत्ति के बाद के चिकित्सा लाभों को भी विजेता बोलीदाता यानी टाटा संस की ओर से पूरा किया जाएगा। सरकार ने तब कहा था कि विनिवेश प्रक्रिया में कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन