फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India extends last date for employees to apply for voluntary retirement till May 31

Air India: स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की समयसीमा बढ़ी, इच्छुक कर्मी अब 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Mon, 08 May 2023 06:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 08 May 2023 06:34 PM IST
सार

Air India: पिछले साल अक्टूबर में एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए बोली जीतने वाली टाटा संस ने कहा था कि वह सभी कर्मचारियों को एक साल के लिए बनाए रखेगी। उस दौरान कहा गया था कि अगर समूह इस अवधि के बाद छंटनी का फैसला करता है तो उसे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना की पेशकश करनी होगी।

विज्ञापन
Air India extends last date for employees to apply for voluntary retirement till May 31
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

एयर इंडिया ने सोमवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी के पात्र कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई 2023 कर दी गई है। एयर इंडिया ने यह भी कहा है कि आवेदन की स्वीकृति और रिहाई की तारीख प्रबंधन के विवेक के अधीन रहेगी। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से जुड़े सवालों के जवाब के लिए एयरलाइन ने कर्मचारियों को एचआर विभाग से संपर्क करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


पिछले साल अक्टूबर में एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए बोली जीतने वाली टाटा संस ने कहा था कि वह सभी कर्मचारियों को एक साल के लिए बनाए रखेगी। उस दौरान कहा गया था कि अगर समूह इस अवधि के बाद छंटनी का फैसला करता है तो उसे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना की पेशकश करनी होगी। उस दौरान टाटा संस ने एक बयान में कहा था, "विजेता बोलीदाता (टाटा संस) एक साल की अवधि के लिए सभी कर्मचारियों को बनाए रखेगा।"
विज्ञापन


टाटा संस की ओर से एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के समय नागर विमानन सचिव राजीव बंसल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "दूसरे साल अगर कर्मचारियों को बरकरार नहीं रखा जाता है तो विजेता बोलीदाता उन्हें वीआरएस की पेशकश करेंगे।"  उन्होंने कहा था कि ग्रेच्युटी, पेंशन फंड और सेवानिवृत्ति के बाद के चिकित्सा लाभों को भी विजेता बोलीदाता यानी टाटा संस की ओर से पूरा किया जाएगा। सरकार ने तब कहा था कि विनिवेश प्रक्रिया में कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed