फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India Express Crisis Sick cabin crew members also return to work services will fully restored by Tuesday

Air India Express: गतिरोध खत्म होते ही बीमार केबिन क्रू सदस्य भी काम पर लौटे, जल्द सामान्य होंगी सभी सेवाएं

Sun, 12 May 2024 07:04 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 12 May 2024 07:04 PM IST
सार

एयर इंडिया टाटा समूह के अधीन है। एयरलाइन रोजाना करीब 380 उड़ानों का परिचालन करती है लेकिन केबिन क्रू सदस्यों के अचानक छुट्टी पर चले जाने से उसे अपना परिचालन कम करना पड़ा।

विज्ञापन
Air India Express Crisis Sick cabin crew members also return to work services will fully restored by Tuesday
एयर इंडिया। - फोटो : ANI

विस्तार

एयर इंडिया से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। एयर इंडिया अब अपनी उड़ानें फिर से बहाल कर रही है। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी नेटवर्क को फिर से स्थिर कर रही है। वहीं, केबिन क्रू यूनियन ने बताया कि बीमार होने की सूचना देने वाले सभी सदस्य ड्यूटी पर शामिल हो गए हैं। हालांकि, अब तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।  

विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी की। विज्ञप्ति में कंपनी ने कहा कि बीमारी की सूचना देने वाले सभी केबिन क्रू सदस्य वापस आ गए हैं। केबिन क्रू की ओर से कोई देरी नहीं की गई। हालांकि, कंपनी के शेड्यूलिंग सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण अभी भी कर्मचारियों के बीमार होने की सूचना है। इसके अलावा, अधिकारी ने बताया कि उड़ानें धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं। मंगलवार सुबह तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। 

विज्ञापन

रविवार को 20 उड़ानें रद्द की गईं
एयर इंडिया टाटा समूह के अधीन है। एयरलाइन रोजाना करीब 380 उड़ानों का परिचालन करती है लेकिन केबिन क्रू सदस्यों के अचानक छुट्टी पर चले जाने से उसे अपना परिचालन कम करना पड़ा। सामान्य स्थिति में एयरलाइन 120 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और 260 घरेलू उड़ानों का परिचालन करती है। हालांकि, रविवार को 20 उड़ानें रद्द की गईं हैं। गुरुवार को 85 उड़ानें रद्द कर दीं गईं थीं। जो, कुल दैनिक क्षमता का करीब 23 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुलह बैठक के बाद कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल
कुप्रबंधन के आरोप में केबिन क्रू का एक वर्ग हड़ताल पर चला गया था। इससे कंपनी को परिचालन में पेरशानी आ रही थी। इसी मुद्दे को सुलझाने के लिए दिल्ली के द्वारका स्थित मुख्य श्रमायुक्त कार्यालय में नौ मई को एयर इंडिया एक्सप्रेस यूनियन और प्रबंधन की बैठक हुई। सुलह बैठक में एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंधन के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) भी शामिल हुए थे। इसमें, एयर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू ने हड़ताल वापस लेने और वापस ड्यूटी पर लौटने का फैसला किया। कंपनी ने 25 सदस्यों की बर्खास्तगी को भी खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed