फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air fares doubled before Dussehra Diwali, Chhath Tickets became costlier by upto 50 to 80 pc Know all about it

Air Fare: दशहरा-दिवाली, छठ से पहले ही दोगुना हुआ हवाई किराया; 80% तक महंगे हुए टिकट; जानें इन रूटों के किराये

Tue, 26 Aug 2025 02:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 26 Aug 2025 02:24 PM IST
सार

हवाई किराये में बढ़ोतरी के पीछे कोई एक कारण नहीं है, बल्कि कई फैक्टर एक साथ काम कर रहे हैं, जिन्होंने मिलकर हवाई सफर को महंगा बना दिया है।

विज्ञापन
Air fares doubled before Dussehra Diwali, Chhath Tickets became costlier by upto 50 to 80 pc Know all about it
Flight - फोटो : iStock

विस्तार

देश में गणेश उत्सव के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इसके बाद नवरात्रि, दशहरा और दिपावली का त्योहार मनाने के लिए लोग बड़ी संख्या में अपने घरों की रुख करेंगे। रोज वाली ट्रेनों में बुकिंग खुलने के साथ ही वेटिंग या रिग्रेट की स्थिति आ गई है। ऐसे में यात्रियों के पास बस के अलावा हवाई यात्रा का विकल्प बचा है।

विज्ञापन


इस साल प्रमुख हवाई मार्गों का किराया भी आसमान पर पहुंच गया है। पिछले साल की तुलना में हवाई टिकटों की कीमतों में 50 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक का पहुंच चुका है। कुछ रूट्स पर तो यह आंकड़ा लगभग दोगुना हो गया है। किराये की स्थिति तब जब दशहरा डेढ़ माह और दिवाली दो माह दूर है।  
विज्ञापन


ट्रैवल एजेंट्स और ऑनलाइन पोर्टल्स के डेटा के मुताबिक, हवाई किराए में भारी उछाल देखा जा रहा है। मुंबई-दिल्ली, दिल्ली-कोलकाता, और बेंगलुरु-कोलकाता जैसे सबसे व्यस्त रहने वाले रूटों पर हवाई किराए दोगुना हो गया है। मुंबई से देहरादून का किराया 14 से 15 हजार, दिल्ली से कोलकाता का किराया 9 से 12 हजार, मुंबई से दिल्ली का किराया 10 से 12 हजार, मुंबई से जयपुर का किराया 7 से 10 हजार और बेंगलुरु से कोलकाता का किराया 10 से 11 हजार और हैदराबाद से दिल्ली का किराया 8 हजार से 10 हजार तक पहुंच चुका है। बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली फ्लाइटों के किराए भी 17,930 रुपये और 17,333 रुपये तक पहुंच गया है।मुंबई से लखनऊ की फ्लाइट का किराया भी 16 हजार से 18 हजार तक पहुंच गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि हवाई किराये में बढ़ोतरी के पीछे कोई एक कारण नहीं है, बल्कि कई फैक्टर एक साथ काम कर रहे हैं, जिन्होंने मिलकर हवाई सफर को महंगा बना दिया है। इन दिनों हवाई जहाजों की कमी है। कई भारतीय एयरलाइंस ने नए विमानों के ऑर्डर तो दिए हैं, लेकिन उनकी डिलीवरी में काफी देरी हो रही है। ग्लोबल सप्लाई चेन की दिक्कतों और कुछ खास तरह के इंजनों में आई समस्याओं के चलते नए एयरक्राफ्ट्स कंपनियों को समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए घरेलू उड़ानों के लिए हवाई जहाज कम है,लेकिन यात्री बहुत ज्यादा है। इसके अलावा पिछले एक साल में हवाई जहाज के फ्यूल में करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में एयरलाइन का खर्चा बढ़ गया है। इसलिए इसका बोझ यात्री किराए पर डाला जा रहा है।


इन सभी के अलावा इस वर्ष त्योहारों के साथ लांग वीकेंड भी आ रहा है। नवरात्र में दुर्गा पूजा के बाद गांधी जयंती और दिवाली के आसपास भी छुट्टियां पड़ रही हैं। ऐसे में बड़ी लोग सिर्फ घर जाने के लिए ही नहीं, बल्कि घूमने-फिरने का प्लान भी बना रहे हैं। इससे यात्रियों की संख्या में  भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए एयरलाइन कंपनियों ने अपनी डिमांड को और बढ़ा दिया है। हालांकि त्योहारी सीजन को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों की ओर से अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा नहीं की गई है। इससे किराए में और भी बढ़ोतरी की आशंका है। अगर अतिरिक्त उड़ानों का एलान किया जाता है तो किराया कम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed