{"_id":"68a047fa138172c89d06299f","slug":"air-canada-operations-halted-due-to-flight-attendants-strike-thousands-of-passengers-affected-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air Canada: फ्लाइट अटेंडेंट्स की हड़ताल से एयर कनाडा का परिचालन ठप, हजारों यात्री हुए प्रभावित","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Air Canada: फ्लाइट अटेंडेंट्स की हड़ताल से एयर कनाडा का परिचालन ठप, हजारों यात्री हुए प्रभावित
Sat, 16 Aug 2025 02:27 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Sat, 16 Aug 2025 02:27 PM IST
सार
10,000 से अधिक फ्लाइट अटेंडेंट की हड़ताल से एयर कनाडा की हवाई सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। इस पूर्ण शटडाउन से प्रतिदिन लगभग 1,30,000 लोग प्रभावित होंगे, और प्रतिदिन लगभग 25,000 कनाडाई विदेश में फंस सकते हैं। एयर कनाडा प्रतिदिन लगभग 700 उड़ानें संचालित करता है।
विज्ञापन
विमान
- फोटो : i-stock
विस्तार
एयर कनाडा फ्लाइट अटेंडेंट की हड़ताल के कारण शनिवार को एयरलाइन ने सभी परिचलन निलंबित कर दिए हैं। इसने गर्मियों के चरम सीजन में हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं को प्रभावित किया। कैनेडियन यूनियन ऑफ पब्लिक एम्प्लॉइज के प्रवक्ता ह्यूग पोलियट ने बताया कि समझौता न होने के बाद एयरलाइन के 10,000 से अधिक प्लाइट अटेंडेंट हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: GST 2.0: 'जीएसटी में सुधार से उपभोक्ताओं व एमएसएमई को बड़े फायदे की उम्मीद', जानें जानकारों ने क्या कहा
विज्ञापन
संघ ने मध्यस्थता के प्रस्ताव को किया अस्वीकार
कनाडा की सबसे बड़ी एयरलाइन और उसके 10,000 फ्लाइट अटेंडेंटों का प्रतिनिधित्व करने वाले संघ के बीच अनुबंध को लेकर तीखी लड़ाई शुक्रवार को बढ़ गई। संघ ने एयरलाइन के सरकार द्वारा निर्देशित मध्यस्थता में प्रवेश करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इससे हड़ताल करने का उसका अधिकार समाप्त हो जाता और तीसरे पक्ष के मध्यस्थ को नए अनुबंध की शर्तों को तय करने की अनुमति मिल जाती।
विज्ञापन
क्यों हो रहा विवाद?
एयर कनाडा और कैनेडियन यूनियन ऑफ पब्लिक एम्प्लॉइज के बीच लगभग आठ महीने से अनुबंध पर बातचीत चल रही है, लेकिन वे अभी तक किसी अस्थायी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। दोनों पक्षों का कहना है कि वेतन और विमान के उड़ान न होने पर फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा किए जाने वाले अवैतनिक कार्य के मुद्दे पर उनके बीच मतभेद हैं।
परिचलान दोबारा शुरू करने में लग सकता है एक सप्ताह का समय
शनिवार को फ्लाइट अटेंडेंट काम छोड़कर चले गए। इसके बाद एयर कनाडा ने कहा कि वह फ्लाइट अटेंडेंट को हवाई अड्डों से बाहर करना शुरू कर देगा। इस पूर्ण शटडाउन से प्रतिदिन लगभग 1,30,000 लोग प्रभावित होंगे, और प्रतिदिन लगभग 25,000 कनाडाई विदेश में फंस सकते हैं। एयर कनाडा प्रतिदिन लगभग 700 उड़ानें संचालित करता है। एयरलाइन के विमान कब तक उड़ान नहीं भरेंगे, यह तो अभी देखना बाकी है। हालांकि एयर कनाडा के मुख्य परिचालन अधिकारी मार्क नासर ने कहा है कि एक बार कोई अस्थायी समझौता हो जाने के बाद परिचालन पूरी तरह से शुरू करने में एक सप्ताह तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन