फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air asia, indigo offer on festive season, will get 70 percent discount

एयर एशिया, इंडिगो दे रही है 70 फीसदी छूट, सस्ते में करें विदेश यात्रा

Fri, 19 Oct 2018 11:30 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
air asia, indigo offer on festive season, will get 70 percent discount

दशहरे और फेस्टिव सीजन के खास मौके पर लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनियां एयर एशिया और इंडिगो हवाई यात्रियों को 70 फीसदी तक छूट दे रही हैं। इससे यात्री इस पूरे महीने सस्ते में विदेश यात्रा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


एयर एशिया का यह है ऑफर

एयर एशिया इंडिया देशी हवाई यात्रियों को विदेश यात्रा करने के लिए 70 फीसदी तक डिस्काउंट दे रही है। यह सेल 15 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है और 28 अक्तूबर तक चलेगी। यात्री कंपनी की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इस सेल के जरिए 130 शहरों में यात्री यात्रा कर सकते हैं। यह छूट यात्रियों को बेस फेयर में या फिर 20 फीसदी प्रीमियम फ्लेटबैड पर मिलेगा। 
विज्ञापन


इंडिगो का यह है ऑफर

देश की प्रमुख लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो दिसंबर में हांगकांग से बंगलूरू के लिए हवाई सेवा को शुरू करने जा रही है। कंपनी ने इस नई हवाई सेवा के लिए 11499 रुपये का किराया रखा है। यह सेवा 11 दिसंबर से शुरू हो रही है। वहीं माले और फुकेट के लिए 5799 के शुरुआती किराये पर बुकिंग की जा सकती है। वहीं 12999 में रिटर्न टिकट बुक की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर एशिया ने निकाला था यह ऑफर

इससे पहले भी कंपनी ने 10 अक्तूबर से लेकर 14 अक्तूबर तक नवरात्रि सेल ऑफर निकाल रखा था। इस दौरान बुक की गई टिकट पर यात्री 30 अप्रैल 2019 तक यात्रा कर सकते हैं। यात्री नई दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, गोवा, कोच्चि और अमृतसर सहित कई शहरों के लिए टिकट को बुक करा सकते थे। एयर एशिया देश के 21 शहरों से अपने विमानों का परिचालन करती है। इसके साथ ही 25 देशों के 165 शहरों में भी यात्री इस एयरलाइन के द्वारा यात्रा कर सकते हैं। 

गो एयर का यह है ऑफर

अब बात करते हैं गो एयर के ऑफर की। कंपनी 1099 से लेकर के 3099 रुपये के किराये पर टिकट बुक करने का ऑफर दे रही थी। यात्री बुक किए गए टिकट पर 28 अक्तूबर से लेकर के 31 जनवरी 2019 तक यात्रा कर सकेंगे। 

यह है किराया

एयरलाइन ने अलग-अलग शहरों के लिए किराया भी बता दिया है। यह शुरुआती किराया इन शहरों से उड़ान भरने वाले लोगों के लिए है। किराया सूची के अनुसार श्रीनगर से उड़ान भरने पर 1099 रुपये, चेन्नई 1199 रुपये, अहमदाबाद 1399 रुपये, बंगलूरू व रांची 1499 रुपये, पुणे व गोवा 1599 रुपये है।


इसके अलावा मुंबई, पटना, हैदराबाद, जयपुर से 1699 रुपये, गुवाहाटी व नागपुर 1799 रुपये, लेह 1899 रुपये, कोलकाता 1999 रुपये, दिल्ली व लखनऊ 2199 रुपये, कोच्चि 2599 रुपये व पोर्ट ब्लेयर से 3099 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed