{"_id":"629ef20c9697ff5a212878cf","slug":"air-arabia-plane-makes-emergency-landing-at-ahmedabad-airport-dgca-starts-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: एयर अरेबिया के विमान की अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग, डीजीसीए ने शुरू की जांच","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DGCA: एयर अरेबिया के विमान की अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग, डीजीसीए ने शुरू की जांच
Tue, 07 Jun 2022 12:07 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:07 PM IST
सार
यह मामला सोमवार रात का है, जबकि एयर अरेबिया चित्तागोंग (बांग्लादेश) से अबू धाबी की उड़ान (3L-062) एयरबस A320 (A6-AOT) इंजन में खराबी के बाद अहमदाबाद में सुरक्षित रूप से डायवर्ट की गई थी। इस मामले की जांच अब डीजीसीए की ओर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
flight
- फोटो : iStock
विस्तार
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एयर अरेबिया की फ्लाइट की अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग के मामले की जांच शुरू हो गई है। फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड ने विमान का एक इंजन बंद होने और ईसीएएम चेतावनी सक्रिय होने के बाद विपत्ति की घोषणा करते हुए अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उसे सुरक्षित उतारा था। अधिकारी ने बताया कि मामला सोमवार रात का है, जबकि एयर अरेबिया चित्तागोंग (बांग्लादेश) से अबू धाबी की उड़ान (3L-062) एयरबस A320 (A6-AOT) इंजन में खराबी के बाद अहमदाबाद में सुरक्षित रूप से डायवर्ट की गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में डीजीसीए की ओर से बताया गया कि Air Arabia Aircraft की चित्तागोंग-अबुधावी उड़ान के दौरान इंजन नंबर एक में खराबी की चेतावनी प्राप्त हुई थी और यह इंजन बंद हो गया था। इसके बाद क्रू ने विपत्ति संकेत जारी कर फ्लाइट को अहमदाबाद के लिए डायवर्ट किया, जहां विमान सुरक्षित उतारा गया। मामले की प्रारंभिक जांच के लिए डीजीसीए, मुंबई कार्यालय से टीम एएआईबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो) के परामर्श के बाद अहमदाबाद भेजी जा रही है।
विज्ञापन