एआईसीए : कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 20 दिसंबर को एमएसएमई करेंगे हड़ताल, पढ़ें बिजनेस की खबरें
एमएसएमई से जुड़े 170 एसोसिएशन ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ एसोसिएशन ऑफ एमएसएमई (एआईसीए) की अगुवाई में इस दिन जिला मुख्यालयों/कलेक्टरेट पर प्रदर्शन कर कच्चे माल की कीमतों में कमी लाने के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करेंगे। इस हड़ताल से करीब 25,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के विरोध में एमएसएमई कारोबारी 20 दिसंबर को फैक्टरियों में एक दिन की हड़ताल करेंगे। हड़ताल से करीब 25,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।
एआईसीए ने कहा, कच्चे माल की कीमतें घटाए सरकार, दोगुना बढ़े दाम
एमएसएमई से जुड़े 170 एसोसिएशन ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ एसोसिएशन ऑफ एमएसएमई (एआईसीए) की अगुवाई में इस दिन जिला मुख्यालयों/कलेक्टरेट पर प्रदर्शन कर कच्चे माल की कीमतों में कमी लाने के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करेंगे। एआईसीए ने बुधवार को कहा कि अज्ञात कारणों से कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि जारी है। अप्रैल के मुकाबले अक्तूबर में स्टील, कॉपर, एल्युमिनियम एलॉय और अन्य कच्चे माल की कीमतों में डेढ़ से दोगुनी वृद्धि हुई है।
इससे पहले 24 अप्रैल, 2020 को रुपया इसी स्तर के करीब बंद हुआ था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 76.05 पर खुला। जानकारों का कहना है कि कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के तेज प्रसार की आशंका से गिरावट आई। आइए जानते हैं बिजनेस की महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...
2022-23 में ब्याज दरें एक फीसदी बढ़ा सकता है आरबीआई
बैंक ऑफ अमेरिका ने बुधवार को कहा कि आरबीआई अगले वित्त वर्ष में ब्याज दरों में एक फीसदी इजाफा कर सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि 2022-23 में मुख्य महंगाई दर बढ़कर 5.6 फीसदी पर पहुंच सकती है। इस कारण केंद्रीय बैंक लंबे ठहराव के बाद 2022-23 में रेपो दर एक फीसदी बढ़ा सकता है। साथ ही कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2022-23 में 8.2 फीसदी रहने का अनुमान है।
विन्सम टेक्सटाइल पर सेबी ने लगाया 72 करोड़ जुर्माना
बाजार नियामक सेबी ने ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीप्ट (जीडीआर) नियमों के उल्लंघन पर विन्सम टेक्सटाइल, उसके िनदेशकों व दो अन्य पर 72 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी के निदेशकों में अशीष बागरोडिया, मनीष बागरोडिया और सतीश गिरोत्रा शामिल हैं। विन्सम ने 99.9 लाख डॉलर का जीडीआर जारी किया था। इसकी अगुवाई पैन एशिया एडवाइजर ने की थी, जिसके निदेशक अरुण पंचारिया थे।
रुपया गिरकर 20 माह के निचले स्तर पर
विदेशी कोषों की सतत निकासी और जोखिम उठाने की धारणा कमजोर होने से बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे गिरकर 76.28 पर बंद हुआ। यह 20 माह का निचला स्तर है।
इससे पहले 24 अप्रैल, 2020 को रुपया इसी स्तर के करीब बंद हुआ था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 76.05 पर खुला। जानकारों का कहना है कि कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के तेज प्रसार की आशंका से गिरावट आई।