फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   In these 17 states, price of petrol reached below 100 rupees, know the price of your city here

Petrol Diesel Price: इन 22 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के नीचे पहुंची, कर्नाटक ने की सबसे अधिक कटौती

Fri, 05 Nov 2021 10:59 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Nov 2021 10:59 PM IST
सार

केंद्र के उत्पाद शुल्क कम करने के निर्णय के बाद राज्य सरकारों ने भी ईंधन पर वैट कम करके दोहरा अपने नागरिकों को राहत दी है। राज्यों के वैट कम करने के चलते अब देश के 22 राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये से नीचे आ गए है। 

विज्ञापन
In these 17 states, price of petrol reached below 100 rupees, know the price of your city here
पेट्रोल-डीजल के दाम घटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। केंद्र के इस निर्णय के बाद राज्य सरकारों ने भी ईंधन पर वैट कम करके दोहरा अपने नागरिकों को राहत दी है। राज्यों के वैट कम करने के चलते अब देश के 22 राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये से नीचे आ गए हैं।

विज्ञापन


भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा कमी कर्नाटक में हुई है। इसके बाद पुडुचेरी और मिजोरम का स्थान है। इन राज्यों में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 13.35 रुपये, 12.85 रुपये और 12.62 रुपये की कमी आई है। डीजल के मामले में सबसे अधिक कटौती कर्नाटक द्वारा की गई है, जिससे कीमतों में 19.49 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। इसके बाद पुडुचेरी और मिजोरम का स्थान है। हालांकि,14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने वैट में कोई कमी नहीं की है।
विज्ञापन

इन राज्यों ने नहीं दी राहत
हालांकि कई राज्यों ने वैट में राहत नहीं दी है। जिन राज्यों ने वैट पर राहत नहीं दी उनमें अधिकतर कांग्रेस शासित प्रदेश हैं। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, मेघालय, अंडमान और निकोबार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और राजस्थान। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये के नीचे 
राजधानी पेट्रोल रुपये प्रति लीटर डीजल रुपये प्रति लीटर
लखनऊ 95.28 86.8
चंडीगढ़       94.23 80.9
देहरादून         99.41 87.56
शिमला         95.78 80.35
रांची         98.52 91.56
गांधीनगर         95.35 89.33
पणजी      96.38  87.27
पोर्ट ब्लेयर         87.1 80.96
ईटानगर         92.02 79.63
दमन         93.02 86.9
अइजोल         94.26 79.73
दिसपुर         94.58 81.29
पुड्डुचेरी        94.94  83.58
गंगटोक         97.7 82.25
कोहिमा         98.05 84.68
अगरतला     
शिलांग          
98.23
 99.28
85.61
88.75

यहां पेट्रोल अभी भी 100 रुपये के पार
 
राजधानी पेट्रोल रुपये प्रति लीटर डीजल रुपये प्रति लीटर
नई दिल्ली         103.97 86.67
रायपुर         101.88 93.78
चेन्नई         101.4 91.43
कोलकाता         104.67 89.79
पटना      105.9  91.09
भोपाल         107.23 90.87
मुंबई       109.98 94.14
जयपुर         111.1 95.71
हैदराबाद         108.2 94.62
बेंगलुरु        100.58  85.01
श्रीनगर       100.36 83.91
भुवनेश्वर        104.91  94.51
लेह         102.99 86.67
तिरुवनंतपुरम    106.36  93.47
इम्फाल         100.15 84.55




जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed