फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   After Lok Sabha elections, talking on mobile will become expensive by 17 percent

Telecom: आम चुनाव के बाद 17 फीसदी तक महंगा हो जाएगा मोबाइल पर बात करना, इस कंपनी को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Fri, 12 Apr 2024 05:30 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 12 Apr 2024 05:30 AM IST
सार

Telecom: एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने एक रिपोर्ट में कहा, दूरसंचार उद्योग ने टैरिफ में अंतिम बढ़ोतरी दिसंबर, 2021 में 20 फीसदी तक की थी। दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल की मौजूदा प्रति ग्राहक कमाई 208 रुपये है। 2026-27 के अंत तक यह 286 रुपये तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
After Lok Sabha elections, talking on mobile will become expensive by 17 percent
मोबाइल फोन से बात करते लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोबाइल फोन पर बात करना महंगा हो जाएगा, क्योंकि दूरसंचार कंपनियां टैरिफ में 15-17 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। इसका सबसे अधिक फायदा एयरटेल को होगा। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक होंगे। चार जून को परिणाम आएगा। 

विज्ञापन

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने एक रिपोर्ट में कहा, दूरसंचार उद्योग ने टैरिफ में अंतिम बढ़ोतरी दिसंबर, 2021 में 20 फीसदी तक की थी। दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल की मौजूदा प्रति ग्राहक कमाई 208 रुपये है। 2026-27 के अंत तक यह 286 रुपये तक पहुंच सकती है। एयरटेल के ग्राहकों की संख्या सालाना दो फीसदी बढ़ सकती है। उद्योग की वृद्धि एक फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

117 रुपये हो जाएगा 100 रुपये का रिचार्ज
अगर अभी आप कोई रिचार्ज 100 रुपये का करा रहे हैं। जून के बाद इसी 100 के लिए आपको 117 रुपये देने होंगे। अगर आप 84 दिन का कोई 700 रुपये का प्लान रिचार्ज करा रहे हैं तो इसके लिए अब आपको 819 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed