फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   After LIC opportunity to invest in Delhivery IPO opened for subscription from today news in hindi

Delhivery IPO: एलआईसी के बाद डेल्हीवरी के आईपीओ में निवेश को मौका, आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला

Wed, 11 May 2022 01:15 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 11 May 2022 01:15 PM IST
सार

 Delhivery IPO Opened For Subscription:  डेल्हीवरी लिमिटेड के आईपीओ का आकार 5235 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पहले ही अपने एंकर निवेशकों से 2347 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। निवेशक 13 मई तक इसे सब्सक्राइब्ड कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 24 मई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। 

विज्ञापन
After LIC opportunity to invest in Delhivery IPO opened for subscription from today news in hindi
डेल्हीवरी आईपीओ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के सबसे बड़े आईपीओ यानी एलआईसी के आईपीओ को निवेशकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। अब लोगों को कमाई कराने के लिए एक और आईपीओ आज से खुल गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सप्लाई चेन की मशहूर कंपनी डेल्हीवरी की। निवेशक 13 मई तक इसे सब्सक्राइब्ड कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के शेयर 24 मई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। 

विज्ञापन


5235 करोड़ है आईपीओ का आकार
गौरतलब है कि डेल्हीवरी लिमिटेड के आईपीओ का आकार 5235 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पहले ही अपने एंकर निवेशकों से 2347 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। एंकर निवेशकों के लिए कंपनी ने 487 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 4.81 करोड़ शेयर जारी किए थे। इस आईपीओ के एंकर निवेशकों की बात करें तो एआईए सिंगापुर, अमानसा होल्डिंग्स, मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, एसबीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी एमएफ,आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ और निप्पॉन इंडिया शामिल हैं। 
विज्ञापन


इतना प्राइस बैंड तय किया गया 
कंपनी ने आईपीओ के तहत शेयरों का प्राइस बैंड 462 रुपये से 487 रुपये तय किया है। इस आईपीओ में 4000 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 1235 करोड़ रुनये का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है। कंपनी ने इसके एक लॉट का साइज 30 शेयर निर्धारित किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों से ऑर्गेनिक और स्केल ग्रोथ व अधिग्रहण पर काम करेगी। कंपनी की शुरुआत साल 2011 में एसएसएन लॉजिस्टिक्स के नाम से की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed