फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   after jio phone launch, airtel, idea and rim shares goes down

जियो की लॉन्चिंग से औंधें मुंह गिरे एयरटेल, आइडिया और रिम के शेयर

Fri, 21 Jul 2017 02:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 21 Jul 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
after jio phone launch, airtel, idea and rim shares goes down
एयरटेल जियो - फोटो : yourstory

रिलायंस जियो की शुक्रवार को हुई सालाना आम बैठक में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो फोन को लॉन्च किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जियो फोन की इफेक्टिव कीमत शून्य रुपये रखी गई है। यानी उपभोक्ता को ये फोन 1500 रुपये की वापस मिलने वाली सिक्योरिटी राशि के साथ मुफ्त में मिलेगा। कंपनी का दावा है कि उसके इस फोन में वे सारे फीचर्स मौजूद हैं जो बाजार में उपलब्ध तीन से साढ़े चार हजार कीमत के स्मार्टफोन में हैं।

विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि जियो फोन की प्री बुकिंग 24 अगस्त से होगी और ये फोन मेड इन इंडिया होंगे। मुकेश अंबानी एक तरफ सालाना आम बैठक में भाषण दे रहे थे, वहीं प्रतिद्वंद्वी कंपनियों भारती एयरटेल, आइडिया सेल्युलर और उनके भाई अनिल भाई की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर औंधे मुंह गिरते जा रहे थे।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर एयरटेल के शेयर में साढ़े तीन फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि आइडिया का शेयर साढ़े छह फीसदी तक लुढक गया। रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर में भी करीब तीन फीसदी तक की गिरावट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed