{"_id":"5e2bf2928ebc3e4aee43380b","slug":"after-fastag-now-comes-fastlane-for-smoother-payment-of-fuel-at-petrol-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fastag के बाद आ गया फास्टलेन, अब पेट्रोल पंप पर भुगतान करना होगा आसान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Fastag के बाद आ गया फास्टलेन, अब पेट्रोल पंप पर भुगतान करना होगा आसान
Sat, 25 Jan 2020 01:28 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
hp petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर टोल कलेक्शन के लिए लागू हुई कैशलेस योजना फास्टैग के बाद अब पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए भी ऐसी व्यवस्था देश में शुरू हो गई है। फास्टलेन एप के जरिए अब आपको पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद भुगतान करने के लिए नहीं रुकना पड़ेगा। सारा भुगतान केवल एप के जरिए हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन शहरों में शुरू हुई व्यवस्था
फिलहाल यह व्यवस्था मुंबई, नवी मुंबई, थाणे और पुणे के चुनिंदा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर शुरू हुई है। मुंबई स्थित स्टार्टअप कंपनी एजीएस ट्रांसेक्ट टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने इस एप और सुविधा को डेवलप किया है।
विज्ञापन
ऐसे करेगा काम
प्रत्येक फास्टलेन यूजर को एप डाउनलोड करने के बाद एक आरएफआईडी टैग/स्टीकर दिया जाएगा, जो कि एप से लिंक होगा। तेल भरवाने से पहले यूजर को एप में राशि, तेल का प्रकार देना होगा। पेट्रोल पंप पर अटेंडेंट को स्टीकर से गाड़ी का रजिस्टर्ड नंबर, तेल का प्रकार और बिलिंग के बारे में जानकारी मिल जाएगी। तेल भरने के बाद यूजर के मोबाइल पर नोटिफिकेशन आएगा, कि उसका तेल भर गया है, और अब वो जा सकता है।
विज्ञापन