फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   after fastag now comes fastlane for smoother payment of fuel at petrol pumps

Fastag के बाद आ गया फास्टलेन, अब पेट्रोल पंप पर भुगतान करना होगा आसान

Sat, 25 Jan 2020 01:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 25 Jan 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
after fastag now comes fastlane for smoother payment of fuel at petrol pumps
hp petrol pump
नेशनल हाईवे पर टोल कलेक्शन के लिए लागू हुई कैशलेस योजना फास्टैग के बाद अब पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए भी ऐसी व्यवस्था देश में शुरू हो गई है। फास्टलेन एप के जरिए अब आपको पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद भुगतान करने के लिए नहीं रुकना पड़ेगा। सारा भुगतान केवल एप के जरिए हो जाएगा। 
विज्ञापन

इन शहरों में शुरू हुई व्यवस्था

फिलहाल यह व्यवस्था मुंबई, नवी मुंबई, थाणे और पुणे के चुनिंदा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर शुरू हुई है। मुंबई स्थित स्टार्टअप कंपनी एजीएस ट्रांसेक्ट टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने इस एप और सुविधा को डेवलप किया है। 
विज्ञापन

ऐसे करेगा काम

प्रत्येक फास्टलेन यूजर को एप डाउनलोड करने के बाद एक आरएफआईडी टैग/स्टीकर दिया जाएगा, जो कि एप से लिंक होगा। तेल भरवाने से पहले यूजर को एप में राशि, तेल का प्रकार देना होगा। पेट्रोल पंप पर अटेंडेंट को स्टीकर से  गाड़ी का रजिस्टर्ड नंबर, तेल का प्रकार और बिलिंग के बारे में जानकारी मिल जाएगी। तेल भरने के बाद यूजर के मोबाइल पर नोटिफिकेशन आएगा, कि उसका तेल भर गया है, और अब वो जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीपेड होगा भुगतान

यह सारा भुगतान प्रीपेड होगा। फिलहाल यह व्यवस्था 120 पेट्रोल पंपों पर शुरू हो गई है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अगले दो महीने में देश के 10 प्रमुख शहरों के एचपीसीएल पेट्रोल पंपों पर इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। अभी देश के चार शहरों में कुल 90 हजार लोग इस सुविधा का  प्रयोग कर रहे हैं। इस एप में पेट्रोल-डीजल की कीमत भी रियल टाइम में रोजाना अपडेट होगी। 

सरकार करने जा रही है फास्टैग का यह उपयोग

अब पार्किंग, पेट्रोल या डीजल खरीदने के लिए आपको कैश, डेबिट या क्रेडिट कार्ड नहीं निकालना पड़ेगा। बल्कि आपकी गाड़ी पर लगा Fastag ही यह काम करेगा। सरकार की कोशिश है कि ‘वन नेशन वन फास्टैग’ योजना के तहत फास्टैग का इस्तेमाल देश की सभी हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर किया जा सकेगा।

आरबीआई ने नोटिफिकेशन जारी किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने फास्टैग के जरिये पार्किंग और पेट्रोल-डीजल की खरीदारी का भुगतान करने को मंजूरी दे दी है। साथ ही आरबीआई ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया है। नोटिफिकेशऩ के मुताबिक सभी कार्ड्स, यूपीआई, नॉन बैंकिंग प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (एनईटीसी) से जोड़ा जाएगा। IDFC बैंक देश का पहला ऐसा संस्थान है, जिसे आरबीआई से पेट्रोल पंप पर फास्टैग के जरिए तेल भरवाने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed