फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   after a month petrol diesel prices rose to a steep hike

एक महीने बाद फिर से महंगा होना शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम, जानिए आज की कीमतें

Thu, 05 Jul 2018 10:38 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
after a month petrol diesel prices rose to a steep hike

लगातार एक महीने तक तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने के बाद गुरुवार को फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई। तेल कंपनियों ने आज जो बढ़ोतरी की है वो मामूली नहीं है, बल्कि बहुत ज्यादा हो गई है। तेल कंपनियों की माने तो डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट होने का असर अब दिखने लगा है। 

विज्ञापन


पेट्रोल में 17 पैसों की बढ़ोतरी
तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में 17 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। 5 जुलाई को देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल का दाम इस प्रकार है......

शहर             आज का दाम   4 जुलाई का दाम
दिल्ली-             75.71           75.55
मुंबई-               83.10           82.94
चेन्नई-              78.57           78.40
कोलकाता-       78.39           78.23

13 पैसे तक बढ़ा डीजल का दाम

after a month petrol diesel prices rose to a steep hike

शहर          आज का दाम   
दिल्ली-           67.50
मुंबई-            71.62   
चेन्नई-            71.24
कोलकाता-    70.05

कच्चे तेल की कीमतों में भी हुआ इजाफा
वहीं कच्चे तेल कीमतों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला और यह 78 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। पेट्रोल-डीजल की रोजाना घटती-बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार भी एक फॉर्मूले पर काम कर रही है, जिसके बाद इनकी कीमतों को कंट्रोल किया जा सकेगा।

अगर कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती होती है, तो फिर भारत अपनी निर्भरता अरब देशों के बजाए अमेरिका और चीन पर कर देगा, जिससे दाम नियंत्रण में रह सकेंगे। पेट्रोल व डीजल को अगर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाया जाता है, तो उस पर लगने वाले कर की संरचना में 28 फीसदी जीएसटी तथा राज्यों द्वारा लगाया गया कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed