फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   after 2 days of lockdown due to corona virus here are the tough challenges that government and authorities are facing

कोरोनावायरस: लॉकडाउन के बाद अब इन चुनौतियों ने बढ़ाई देश की चिंता, कंपनियों और एजेंटों ने बताई अपनी परेशानियां

Fri, 27 Mar 2020 10:49 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 27 Mar 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
after 2 days of lockdown due to corona virus here are the tough challenges that government and authorities are facing
जाम लगने से ड्रमंडगंज में ट्रकों की लगी लंबी कतार।

कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने पूरे देशभर में लॉकडाउन कर दिया है। 21 दिनों के लॉकडाउन में दो दिन हो चुके हैं। ऐसे में जरूरी चीजों की लिए सप्लाई चैन एक बड़ी चुनौती बन कर सामने आ रही है। ट्रक ड्राइवर वाहनों को हाईवे पर ही छोड़ कर वापस घर जा रहे हैं। निर्माताओं के पास स्टॉक खत्म हो रहे हैं और ई-ट्रैलर्स के डिलीवरी एजेंट पुलिस उत्पीड़न के डर से बाहर निकलने के लिए मना कर रहे हैं। ऐसे में यह सरकार और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। 

विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन और एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी के सदस्यों ने कहा कि माल ढोने वाले ट्रकों को हाईवे टोल से छूट देने से कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है। केंद्र सरकार के इस फैसले से बहुत कम फर्क पड़ा है, क्योंकि ड्राइवर और हेल्पर्स ने लंबे समय तक लगने वाले लॉगजैम की आशंका को देखते हुए वाहनों को छोड़ना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


वहीं, इस पूरे मामले पर अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस के अध्यक्ष बाल मलकीत सिंह ने कहा ट्रक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे थोक बाजार कृषि अब उत्पादों की कमी की चपेट में आ गई है। उन्होंने आगे कहा, "ड्राइवरों ने ट्रकों को छोड़ना शुरू कर दिया है और अब ये वापस अपने घरों की तरफ लौटने लगे हैं, भले ही जहां से वो आते वहां से इनकी दूरी 200-300 किलोमीटर दूर ही क्यों न हो। हम केंद्र से अनुरोध करते हैं कि वह राज्यों, विशेष रूप से कलेक्टरों से हमारे फंसे हुए ड्राइवरों को भोजन और पानी की आपूर्ति करने के लिए कहें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है, "हम भी लॉकडाउन में हैं, वरना हम अपने ड्राइवरों के लिए उचित व्यवस्था करते।" एसोसिएशन का अनुमान है कि राजमार्गों पर लगभग 30 लाख ट्रक फंसे हुए हैं। वहीं, FMCG सेक्टर में, ब्रिटानिया के सीईओ वरुण बेरी ने इस बात का खतरा जताया है कि पैकेज्ड फूड इंडस्ट्री का स्टॉक एक हफ्ते से 10 दिनों के भीतर खत्म हो जाएगा, अगर सप्लाई चेन तुरंत सामान्य नहीं हुई तो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed