फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Advocate of Nirav Modi said in his plea that his mental condition is serious due to which treatment is not possible in Arthur Road Jail

भगोड़े नीरव मोदी के वकील की दलील, कहा- मानसिक हालत गंभीर, आर्थर रोड जेल में इलाज संभव नहीं

Tue, 12 May 2020 05:26 PM IST
श्रीधर मिश्रा नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, लंदन
नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 12 May 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Advocate of Nirav Modi said in his plea that his mental condition is serious due to which treatment is not possible in Arthur Road Jail
नीरव मोदी - फोटो : पीटीआई

पीएनबी घोटाले मामले में भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की भारत वापसी केस को लेकर लंदन की कोर्ट में सुनवाई जारी है। नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर लंदन की वेस्टमिनस्टर कोर्ट में पांच दिन की सुनवाई जारी है। इस दौरान नीरव के वकील ने एक हैरान करने वाली दलील दी। नीरव के वकील ने बचाव में कहा कि उनकी मानसिक हालत गंभीर है और भारत की जेल में उनका इलाज करना मुश्किल है। 

विज्ञापन


यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीरव मोदी, पंजाब नैशनल बैंक धोखाधड़ी मामले का आरोपी है। नीरव इन दिनों लंदन की वॉन्ड्सवर्थ जेल में बंद है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण बंदी का सामना कर रहे ब्रिटेन में यह सुनवाई लंदन के ट्रायल कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए चल रही है। इस दौरान नीरव के वकील ने उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ अपनी दलील में कहा कि भारत सरकार की ओर से जेल के हालात को लेकर दिया गया भरोसा अधूरा है।
विज्ञापन


इस बीच नीरव के वकील ने कोर्ट में कहा कि नीरव की मानसिक हालत काफी गंभीर है। नीरव को भारत में न सौंपे जाने को लेकर उसके वकील ने कहा कि नीरव का आर्थर रोड जेल में इलाज करना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed