{"_id":"6618c9813a4d74498f0e67a9","slug":"adb-raises-india-s-growth-forecast-indian-gdp-news-and-updates-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"GDP: बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च बढ़ाने से जीडीपी को मिलेगी रफ्तार, एडीबी ने अपने आउटलुक में की यह टिप्पणी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GDP: बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च बढ़ाने से जीडीपी को मिलेगी रफ्तार, एडीबी ने अपने आउटलुक में की यह टिप्पणी
Fri, 12 Apr 2024 11:14 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:14 AM IST
सार
ADB: क्षेत्रीय विकास बैंक के एडीबी अनुसार आर्थिक विकास पूर्वानुमानों में ऊपर की ओर संशोधन मजबूत सार्वजनिक और निजी निवेश और मजबूत सेवा क्षेत्र को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
Growth Rate
विस्तार
एशियन डेवलपमेंट बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को अपग्रेड कर दिया है। एडीबी ने इसे 6.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। वहीं एडीबी ने वित्तीय वर्ष 2025 के लिए जीडीपी के अनुमानों को 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विकास बैंक के अनुसार, आर्थिक विकास पूर्वानुमानों में ऊपर की ओर संशोधन मजबूत सार्वजनिक और निजी निवेश और मजबूत सेवा क्षेत्र को देखते हुए लिया गया है। एडीबी ने गुरुवार को अपना प्रमुख आर्थिक प्रकाशन, एशियाई विकास आउटलुक (एडीओ) अप्रैल 2024 जारी किया।
विज्ञापन
एडीबी के अनुसार केंद्र और राज्य सरकारों दोनों की ओर से बुनियादी ढांचे के विकास पर उच्च पूंजीगत व्यय, निजी कॉर्पोरेट निवेश में वृद्धि, मजबूत सेवा क्षेत्र के प्रदर्शन और उपभोक्ता विश्वास में सुधार वित्तीय वर्ष 2024 में विकास के लिए ट्रिगर के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन
एडीबी ने यह भी कहा है कि बेहतर माल निर्यात व विनिर्माण उत्पादकता और कृषि उत्पादन में वृद्धि के समर्थन से वित्तीय वर्ष 2025 में विकास की गति बढ़ेगी।
एडीबी ने कहा कि हालांकि 2024-25 का विकास अनुमान 2022-23 वित्त वर्ष के अनुमानित 7.6 प्रतिशत से कम है। एडीबी ने पिछले साल दिसंबर में वित्त वर्ष 2024-25 में विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था।