फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ADB approves 1.5 billion dollar loan to India for purchasing COVID-19 vaccines

Loan: एडीबी ने भारत के लिए 11,185 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया, कोविड-19 टीके खरीदने पर होगा खर्च

Thu, 25 Nov 2021 04:44 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Nov 2021 04:44 PM IST
सार

ADB approves 1.5 billion dollar loan to India: एशियाई विकास बैंक ने भारत को कोविड-19 के टीके की खरीद के लिए 1.5 अरब डॉलर (करीब 11,185 करोड़ रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है। ऋण अनुमानित 31.7 करोड़ लोगों के लिए कम से कम 66.7 करोड़ कोविड-19 टीके की खुराक खरीदने में मददगार होगा। 

विज्ञापन
ADB approves 1.5 billion dollar loan to India for purchasing COVID-19 vaccines
एडीबी - फोटो : twitter

विस्तार

एशियाई विकास बैंक ने भारत को कोविड-19 के टीके की खरीद के लिए 1.5 अरब डॉलर (करीब 11,185 करोड़ रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है। इस संबंध में गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एडीबी ने आज भारत सरकार को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ सुरक्षित और प्रभावी टीके खरीदने में मदद करने के लिए ऋण को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


एआईआईबी से अतिरिक्त ऋण की उम्मीद
एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) से इस परियोजना के लिए अतिरिक्त 500 मिलियन डॉलर के ऋण मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि बीजिंग स्थित एआईआईबी एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जो विकासशील एशिया पर केंद्रित है। इसमें दुनिया भर के सदस्य मौजूद हैं। 
विज्ञापन


67 करोड़ टीके की खुराक खरीदी जाएंगी 
विज्ञप्ति में कहा गया है कि एडीबी का ऋण अनुमानित 31.7 करोड़ लोगों के लिए कम से कम 66.7 करोड़ कोविड-19 टीके की खुराक खरीदने में मददगार होगा। मनीला मुख्यालय वाली एजेंसी ने कहा कि यह भारत की राष्ट्रीय तैनाती और टीकाकरण योजना का समर्थन करेगी। इसका उद्देश्य 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के 94.47 करोड़ लोगों को पूरी तरह से टीकाकरण करना है, जो कि देश की करीब 68.9 प्रतिशत आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीबी अध्यक्ष ने कही यह बड़ी बात
प्राथमिकता समूहों में स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक, और 45 से 59 वर्ष की आयु के लोग शामिल हैं। एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासत्सुगु असाकावा ने कहा कि एडीबी के समर्थन से सरकार को अपने नागरिकों को इस महामारी के आगे के संचरण से बचाने और लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed