फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani staff manipulated information, removed warnings on website, claims Wikipedia

Wikipedia on Adani: 'सॉकपपेट्स' ने अदाणी समूह से जुड़ी सूचनाओं से छेड़छाड़ की, विकिपीडिया ने ये कहा

Tue, 21 Feb 2023 07:08 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 21 Feb 2023 07:08 PM IST
सार

Wikipedia on Adani: विकिपीडिया के अनुसार 40 से अधिक ऐसे लोगों को प्रतिबंधित किया गया है जो अदाणी परिवार और पारिवारिक व्यवसायों पर नौ संबंधित लेखों को गलत तथ्यों के साथ संशोधित किया था। उनमें से कई ने कई लेखों को संपादित किया और गैर-तटस्थ सामग्री यानी पफरी को जोड़ा।

विज्ञापन
Adani staff manipulated information, removed warnings on website, claims Wikipedia
अदाणी-एनडीटीवी डील - फोटो : Social Media

विस्तार

इंटरनेट आधारित विश्वकोष विकिपीडिया ने कहा है कि एक दशक से भी अधिक समय से 'सॉकपपेट्स' ने उद्योगपति गौतम अडाणी, उनके परिवार और अदाणी समूह के संबंध में गैर-तटस्थ सामग्री जोड़कर व विकीपीडिया पर उपलब्ध सूचनाओं से चेतावनियां हटाकर अतिप्रशंसा का माहौल बनाया।

विज्ञापन


बता दें कि पहली पीढ़ी के उद्यमी अदाणी की नेटवर्थ में बीते एक महीने के दौरान करीब 70 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई है और वह एक महीने से भी कम समय में एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी से अरबपतियों की लिस्ट में 25वें स्थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिका के शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने समूह पर अकाउंटिंग धोखाधड़ी, स्टॉक प्राइस हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया था इन आरोपों से समूह ने बार-बार इनकार किया है और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकीपीडिया ने 20 फरवरी को 'गलत सूचना रिपोर्ट' में हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए 'ठगी' का जिक्र करते हुए इस सवाल को साफ करने की कोशिश की है कि 'क्या उन्होंने (अदाणी) और उनके कर्मचारियों ने विकिपीडिया के पाठकों को संबंधित विकिपीडिया लेखों के गैर-तटस्थ पीआर संस्करणों के साथ 'ठगने' की भी कोशिश की थी? इस सवाल के जवाब देते हुए कहा गया है कि लगभग निश्चित रूप से ऐसा किया गया।

विकिपीडिया के अनुसार 40 से अधिक ऐसे लोगों को प्रतिबंधित किया गया है जो अदाणी परिवार और पारिवारिक व्यवसायों पर नौ संबंधित लेखों को गलत तथ्यों के साथ संशोधित किया था। उनमें से कई ने कई लेखों को संपादित किया और गैर-तटस्थ सामग्री यानी पफरी को जोड़ा। विकिपीडिया एक विकी है, जिसका अर्थ है कि कोई भी लगभग किसी भी पृष्ठ को संपादित कर सकता है और लेखों को तुरंत सुधार सकता है। लेकिन जिस सिद्धांत पर यह काम करता है वह तटस्थता है। 


एक सॉकपपेट एक नकली नाम या पहचान है जिसे एक ऑनलाइन उपयोगकर्ता की ओर से किसी अन्य व्यक्ति के रूप में उत्पादों पर बहस करने, धमकाने या समीक्षा करने के लिए बनाया जाता है। अदाणी समूह से संबंधित कुछ संपादन कंपनी के कर्मचारियों ने किए थे। विकीपीडिया ने आरोप लगाया कि उन आईपी पतों को सूचीबद्ध किया गया था जो अदाणी, उनकी पत्नी प्रीति, बेटे करण, भतीजे प्रणव और समूह की कंपनियों से जुड़ी जानकारी संपादित करते थे।   

अडानी समूह के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने के संबंध में भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed