फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani prepays Rs 7,374 crore of share-backed financing

Adani: अदाणी समूह ने 7374 करोड़ रुपये का ऋण समय से पहले चुकाया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

Tue, 07 Mar 2023 10:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 07 Mar 2023 10:42 PM IST
सार

Adani: अदाणी समूह ने 7374 करोड़ रुपये का ऋण समय से पहले चुकाया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विज्ञापन
Adani prepays Rs 7,374 crore of share-backed financing
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदाणी समूह ने मंगलवार को कहा कि समूह ने अप्रैल 2025 में मैच्योर्ड होने वाले 7,374 करोड़ रुपये के शेयर-समर्थित वित्तपोषण का प्रीपेड कर दिया है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बैंकों और भारतीय वित्तीय संस्थानों को 7,374 करोड़ रुपये के पुनर्भुगतान के साथ प्रमुख कंपनी अदाणी पोर्ट्स के प्रमोटर 155 मिलियन शेयर जारी करेंगे, जो प्रमोटरों की हिस्सेदारी का 11.8 प्रतिशत है।

विज्ञापन


अदाणी एंटरप्राइजेज के प्रमोटर 31 मिलियन शेयर जारी करेंगे, जो प्रमोटरों की हिस्सेदारी का 4 प्रतिशत है। अदाणी ट्रांसमिशन के प्रमोटर 36.4 करोड़ शेयर जारी करेंगे, जो प्रमोटर्स की हिस्सेदारी का 5.11 फीसदी होगा। वहीं अदाणी ग्रीन एनर्जी 11 करोड़ शेयर जारी करेगी, जो प्रमोटर्स की हिस्सेदारी का 1.2 फीसदी हिस्सा होगा।
विज्ञापन


अदाणी पावर में छह सहायक कंपनियों का हुआ विलय
अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पावर ने अपनी छह सहयोगी कंपनियों का खुद में विलय कर लिया। इसमें अदाणी पावर (मुंद्रा) भी शामिल है। अदाणी पावर ने मंगलवार को बीएसई को भेजी गई सूचना में बताया कि अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) के पूर्ण स्वामित्व वाली छह सहयोगी कंपनियों का विलय कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अदाणी पावर महाराष्ट्र लि. (एपीएमएल), अदाणी पावर राजस्थान लि.(एपीआरएल), उडुपी पावर कॉरपोरेशन लि. (यूपीसीएल), रायपुर एनर्जेन लि. (आरईएल), रायगढ़ एनर्जी जनरेशन लि. (आरईजीएल) और अदाणी पावर (मुंद्रा) लि. शामिल हैं। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण की अहमदाबाद पीठ ने आठ फरवरी, 2023 को इन कंपनियों के एपीएल में विलय को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed