फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Power gets Coal Ministry nod to commence Dhirauli Mine operations

Adani: अदाणी पावर को धीरौली खदान में परिचालन शुरू करने के लिए कोयला मंत्रालय की मंजूरी, जानिए क्या है अपडेट

Tue, 02 Sep 2025 05:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 02 Sep 2025 05:53 PM IST
सार

Adani Power: अदाणी पावर की सहायक कंपनी महान एनर्जेन लिमिटेड के स्वामित्व वाली धीरौली खदान की अधिकतम उत्पादन क्षमता 6.5 एमटीपीए है। इसमें 5 एमटीपीए खुले खदान से और शेष भूमिगत खदान से परिचालन से प्राप्त होता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Adani Power gets Coal Ministry nod to commence Dhirauli Mine operations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अदाणी पावर को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में धीरौली खदान में खनन कार्य शुरू करने के लिए कोयला मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी के एक बयान में बताया कि यह मंजूरी मिलने से अदाणी पावर को कच्चे माल की बेहतर सुरक्षा मिलेगी। इसका फायदा इस क्षेत्र को भी मिलेगा। बयान के अनुसार, अदाणी पावर को सिंगरौली जिले केधीरौली खदान में परिचालन शुरू करने के लिए कोयला मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन


अदाणी पावर की सहायक कंपनी महान एनर्जेन लिमिटेड के स्वामित्व वाली धीरौली खदान की अधिकतम उत्पादन क्षमता 6.5 एमटीपीए है। इसमें 5 एमटीपीए खुले खदान से और शेष भूमिगत खदान से परिचालन से प्राप्त होता है।
विज्ञापन


जियोलॉजिकल रिपोर्ट के अनुसार, इस ब्लॉक में 620 एमएमटी का सकल भंडार और 558 एमएमटी का शुद्ध जियोलॉजिकल भंडार है। यह दशकों तक आपूर्ति, ईंधन सुरक्षा और परिचालन स्थिरता सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी पावर इस क्षेत्र में खनन किए गए कोयले को धोकर उसका प्रसंस्करण भी कर सकता है, जिससे अशुद्धियां और निष्क्रिय पदार्थ खदान क्षेत्र से बाहर न जा सकें, और उत्सर्जन कम हो। अदाणी पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसबी ख्यालिया ने बताया कि धीरौली ब्लॉक में खनन की शुरुआत अदाणी पावर की आत्मनिर्भरता और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।"

ख्यालिया ने कहा, "कच्चे माल की आपूर्ति मेंहम न केवल लागतों को कम करने पर काम कर रहे हैं, बल्कि लाखों उपभोक्ताओं को प्रतिस्पर्धी मूल्य पर बिजली उपलब्ध कराने की भी कोशिश कर रहे हैं। खदान को जिम्मेदारी के साथ विकसित करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटल है, और हमारा ध्यान सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर केंद्रित है।"


यह अदाणी पावर की पहली कैप्टिव खदान है जिसे खनन कार्य शुरू करने के लिए सरकार से मिली है। खदान की ओपन कास्ट पीक रेटेड क्षमता (PRC) वित्त वर्ष 2027 तक के लिए निधारित की गई है। वहीं, भूमिगत खनन की शुरुआत नौ साल बाद शुरू होने वाला है। अदाणी पावर के पास इस ब्लॉक के लिए 30 साल का खनन पट्टा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed