फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani lost 1.6 lakh crore in four days

लगातार शेयरों में गिरावट: अदाणी को चार दिन में 1.6 लाख करोड़ का नुकसान

Fri, 18 Jun 2021 05:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Jun 2021 05:06 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को अदाणी पॉवर, अदाणी टोटल गैस और अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5 फीसदी गिरावट आई, जिससे लोअर सर्किट लगाना पड़ा।

विज्ञापन
Adani lost 1.6 lakh crore in four days
गौतम अडानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

विदेशी निवेशकों के खाते सीज होने की गलत खबर ने अरबपति गौतम अदाणी को चार दिन में 1.59 लाख करोड़ का नुकसान करा दिया। अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन भी गिरे और तीन कंपनियों में लोअर सर्किट लगाना पड़ा।

विज्ञापन


दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड ने अदाणी समूह के तीन विदेशी निवेशकों के खाते सीज कर दिए हैं। इस खबर के बाद सोमवार को निवेशकों ने समूह की छह कंपनियों में जमकर बिकवाली की और बाजार खुलने के कुछ ही घंटे में 1.03 लाख करोड़ का पूंजीकरण घट गया।
विज्ञापन


इसके बाद अदाणी समूह और एनएसडीएल ने खाते सीज न होने का स्पष्टीकरण भी दिया, लेकिन अभी तक निवेशकों का भरोसा नहीं लौटा है। बृहस्पतिवार को अदाणी पॉवर, अदाणी टोटल गैस और अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5 फीसदी गिरावट आई, जिससे लोअर सर्किट लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स के शेयर 8.5 फीसदी, अदाणी इंटरप्राइजेज के शेयर 5.6 फीसदी और अदाणी ग्रीन के शेयर 4.95 फीसदी तक गिरे। इस तरह चार दिनों में कंपनियों के शेयर 9 से 22 फीसदी तक टूट चुके हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा 33,159 करोड़ का नुकसान अदाणी टोटल गैस को हुआ है।


छिन सकता है एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का ताज
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में पिछले सप्ताह गौतम अदाणी को 66.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया गया था। उन्होंने एशिया के सबसे अमीर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ मिलकर चीनी अरबपतियों को पीछे छोड़ा था। अदाणी की कंपनियों में हालिया गिरावट से एशिया का दूसरा अमीर व्यक्ति होने खिताब उनसे छिन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed