फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani: Hindonburg report reveals Chinese connection in case, link of Adani group linked to this person

Adani: हिंडनबर्ग रिपोर्ट में मामले में सामने आया चाइनीज कनेक्शन!, इस शख्स से जोड़ा गया अदाणी समूह का लिंक

Tue, 31 Jan 2023 08:49 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 31 Jan 2023 08:49 PM IST
सार

Adani: हिंडनबर्ग की ओर से जारी ताजा बयान के मुताबिक चांग लिंग उर्फ लिंगो चांग की ओर से संचालित कंपनी गुदामी इंटरनेशनल अगस्ता वेस्टलैंड स्कैंडल से कनेक्शन है। अगस्ता वेस्टलैंड काफी चर्चित स्कैंडल रहा है जिसमें हेलीकॉप्टर की खरीद के वक्त भ्रष्टाचार की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
Adani: Hindonburg report reveals Chinese connection in case, link of Adani group linked to this person
चीन का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

अदाणी ग्रुप से संबंधित हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अब एक नया चायनीज कनेक्शन सामने साया है। हिंडनबर्ग ने कहा है कि अदाणी समूह ने अब तक कई सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया है। अदाणी समूह ने चीनी नागरिक चांग चुंग-लिंग के साथ अपने संबंधों के बारे में अब तक कुछ नहीं बताया है। अदाणी समूह ने यह भी नहीं बताया है कि विनोद अदाणी के साथ उनका क्या कनेक्शन है।

विज्ञापन

हिंडनबर्ग की ओर से जारी ताजा बयान के मुताबिक चांग लिंग उर्फ लिंगो चांग की ओर से संचालित कंपनी गुदामी इंटरनेशनल अगस्ता वेस्टलैंड स्कैंडल से कनेक्शन है। अगस्ता वेस्टलैंड काफी चर्चित स्कैंडल रहा है जिसमें हेलीकॉप्टर की खरीद के वक्त भ्रष्टाचार की बात सामने आई थी। हिंडनबर्ग के अनुसार चांग चुंग लिंग का बेटा अदाणी समूह के पीएमसी प्रोजेक्स में बड़ा ठेकेदार था। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2002 में अदाणी एक्सपोर्ट्स (जिसका नाम बदलकर अदाणी एंटरप्राइजेज किया गया) ने खुलासा किया था कि गुदामी इंटरनेशनल एक रिलेटिड पार्टी थी। हिंडनबर्ग ने आशंका जताई है कि गुदामी अदाणी ग्लोबल में शेयरधारक हो सकती है। 

विज्ञापन


हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चांग-चुंग लिंग का नाम डीआरआई की 2014 की एक रिपोर्ट में भी आया था। डीआरआई के अनुसार गौतम अदाणी ने इलेक्ट्रोजेन इंफ्रा होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्य किया है। जिस दिन उन्होंने निदेशक का पद छोड़ा उस दिन उनका स्थान विनोद अदाणी ने ले लिया। इतना ही नहीं कई आपराधिक जांच में गुदामी के निदेशक व शेयरधारक चांग चुंग लिंग को डीआरआई ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों का निदेशक बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed