फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani-Hindenburg Row: U.S. Regulators Quiz Investors On Company Disclosures

Adani Row: हिंडनबर्ग रिपोर्ट में हुए खुलासों के बाद अमेरिकी एजेंसी ने उठाया ये कदम, कंपनी के शेयर 10% तक टूटे

Fri, 23 Jun 2023 02:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 23 Jun 2023 02:50 PM IST
सार

Adani Hindenburg Row: मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया है कि ब्रुकलिन में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय और प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) ने अदाणी समूह से जुड़े संस्थागत निवेशकों को जांच से जुड़े सवाल भेजे हैं जिसमें समूह ने निवेशकों के सामने क्या पक्ष रखा है इसकी जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
Adani-Hindenburg Row: U.S. Regulators Quiz Investors On Company Disclosures
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदाणी समूह का नाम एक बार फिर चर्चा में है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बड़ा नुकसान झेल रहे अदाणी समूह अब नई परेशानी में है। समूह के शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान 10 प्रतिशत तक लुढ़क गए हैं। समूह के शेयरों में गिरावट एक रिपोर्ट के बाद आई है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के अनुसार अदाणी समूह ने अपने अमेरिकी निवेशकों को जो रिप्रेजेंटेशन दिया है वहां के नियामकों उसकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से शेयरों की कीमत में हेरफेर के आरोपों के बाद कथित तौर पर अदाणी समूह ने अपने अमेरिकी निवेशकों को जो अभ्यावेदन दिए हैं अमेरिकी अधिकारी उसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया है कि ब्रुकलिन में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय और प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) ने अदाणी समूह से जुड़े संस्थागत निवेशकों को जांच से जुड़े सवाल भेजे हैं जिसमें समूह ने निवेशकों के सामने क्या पक्ष रखा है इसकी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभियोजकों की पूछताछ में फिलहाल किसी कानूनी कार्रवाई के संकेत नहीं मिलते हैं, लेकिन अमेरिका में हो रही यह जांच भारत में समूह के खिलाफ हो रहे मौजूदा नियामकीय जांच को देखते हुए अहम है। अरबपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी समूह पर शेयरों में हेरफेर और अपने खातों में धोखाधड़ी के आरोप हैं।

अमेरिका में अदाणी समूह से संबंधित यह पूछताछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान हुई है, जहां राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय प्रधानमंत्री की शानदार मेहमानवाजी की है। इस बीच अदाणी समूह के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को निवेशकों को जारी किए गए किसी भी आदेश के बारे में जानकारी नहीं है और वह अपने खुलासों की सटीकता पर कायम है।


बता दें कि शुकवार को घरेलू शेयर बाजार में अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके शेयरों के भाव 2162.85 रुपये तक पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed