फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Group will now export electricity to Bangladesh, Gautam Adani told this is the plan

Gautam Adani: अदाणी समूह अब बांग्लादेश को बिजली निर्यात करेगा, कंपनी के मुखिया ने बताया ये है प्लान

Tue, 06 Sep 2022 06:14 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 06 Sep 2022 06:14 PM IST
सार

Gautam Adani: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद दुनिया के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति गाैतम अदाणी ने बताया है कि अदाणी समूह इस वर्ष भारत में एक कोयले से चलने वाले प्लांट में बनने वाली बिजली बांग्लादेश को निर्यात करना शुरू करेगी।

विज्ञापन
Adani Group will now export electricity to Bangladesh, Gautam Adani told this is the plan
गौतम अदाणी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद - फोटो : Social Media

विस्तार

गौतम आदाणी के नेतृत्व वाली अदाणी पावर आने वाले समय में बांग्लादेश तक बिजली की आपूर्ति करेगी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद से मुलाकात के बाद अदाणी समूह के मुखिया ने इससे जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा की है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद दुनिया के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति गाैतम अदाणी ने बताया है कि अदाणी समूह इस वर्ष भारत में एक कोयले से चलने वाले प्लांट में बनने वाली बिजली बांग्लादेश को निर्यात करना शुरू करेगी। इसके लिए योजना तैयार की गई है। गौतम अदाणी ने बताया है कि झारखंड के गोड्डा स्थित 1600 मेगावाट के गोड्डा पावर प्रोजेक्ट और बांग्लादेश के लिए खासतौर पर तैयार किए गए ट्रांसमिशन लाइन को इस वर्ष बांग्लादेश के विजय दिवस (16 दिसंबर 2022) तक शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गौतम अदाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ-साथ एशिया के सबसे रईस अरबपति हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 141 बिलियन डॉलर की है। बांग्लादेश में ऊर्जा निर्यात करने की खबरों के बीच मंगलवार को अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पावर के शेयरों ने अपर सर्किट लगाया। कंपनी के शेयर पांच प्रतिशत की मजबूती के साथ 410 रुपये लेवल पर करोबार करते दिखे। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 1,58,057.36 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed