{"_id":"611a9bef8ebc3e42f04fac2d","slug":"adani-group-to-acquire-mbcpnl-portfolio-from-sadbhav-infrastructure-at-an-enterprise-value-of-1680-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार: 1680 करोड़ रुपये में सद्भाव इन्फ्रास्ट्रक्चर से एमबीसीपीएनएल पोर्टफोलियो हासिल करेगा अडाणी समूह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कारोबार: 1680 करोड़ रुपये में सद्भाव इन्फ्रास्ट्रक्चर से एमबीसीपीएनएल पोर्टफोलियो हासिल करेगा अडाणी समूह
Mon, 16 Aug 2021 10:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:41 PM IST
सार
अडाणी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (एआरटीएल) महाराष्ट्र बॉर्डर चेक पोस्ट नेटवर्क लिमिटेड (एमबीसीपीएनएल) का अधिग्रहण करेगी। एमबीसीपीएनएल महाराष्ट्र को छह पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाला एक अहम प्रवेश द्वार है, जो भारत में वाणिज्यिक सड़क यातायात के 20 फीसदी से अधिक को कवर करता है।
विज्ञापन
अडानी समूह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अडाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अडाणी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (एआरटीएल) ने सद्भाव इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की सहायक कंपनी महाराष्ट्र बॉर्डर चेक पोस्ट नेटवर्क लिमिटेड (एमबीसीपीएनएल) का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता किया है। देश में सड़कों और राजमार्ग परियोजनाओं का निर्माण, विकास, संचालन और प्रबंधन देखने वाली एआरटीएन, एमबीसीपीएनएल में 49 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इसमें नियामक अनुमोदन के अधीन अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने का विकल्प होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि यह अधिग्रहण 1680 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर है। इसे लेकर एआरटीएल के सीईओ कृष्ण प्रकाश माहेश्वरी ने कहा है कि भारत ने अपने सड़क नेटवर्क के निर्माण और राष्ट्र को आपस में जोड़ने में जबरदस्त प्रगति की है, जो आर्थिक विकास में एक आवश्यक योगदान कारक है। माहेश्वरी ने आगे कहा कि देश के सबसे बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लेयर के रूप में, अडाणी ग्रुप का रोड नेटवर्क का विश्वस्तरीय पोर्टफोलियो बनाने का अभियान भारत के सबसे बड़े रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर मालिक और ऑपरेटर बनने के हमारे मिशन के साथ जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन