{"_id":"649a488d920d44c9a2020976","slug":"adani-group-statement-on-us-regulation-scrutiny-said-acted-as-per-regulations-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani: अमेरिका में चल रही जांच पर अदाणी ग्रुप ने जारी किया बयान, कहा- सब नियमों के मुताबिक किया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani: अमेरिका में चल रही जांच पर अदाणी ग्रुप ने जारी किया बयान, कहा- सब नियमों के मुताबिक किया
Tue, 27 Jun 2023 07:55 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 27 Jun 2023 07:55 AM IST
सार
समूह ने बयान में कहा है कि यह एक रुटीन जांच हैं जो विभिन्न रेगुलेटर प्राधिकरण करते रहते हैं। अदाणी ग्रुप की कंपनियों ने नियमों और कानून के मुताबिक ही काम किए हैं।
विज्ञापन
अदाणी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में अदाणी ग्रुप के निवेशकों से हो रही पूछताछ पर अब कंपनी की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि उनका डिस्क्लोजर सार्वजनिक रिकॉर्ड में उपलब्ध है और उनके निवेशकों को अमेरिकी अथॉरिटीज द्वारा जारी किए गए समन की उन्हें जानकारी नहीं है। कंपनी ने ये भी कहा है कि उन्होंने सारे काम नियमों के मुताबिक ही किए हैं।
हिंडनबर्ग के आरोपों पर अमेरिका में निवेशकों से हो रही पूछताछ
बता दें कि हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अमेरिका के ब्रुकलिन में यूएस अटॉर्नी के ऑफिस द्वारा ग्रुप की जांच की जा रही है। इसके बाद कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि हमारे सभी डिस्क्लोजर सार्वजनिक रिकॉर्ड में हैं। यह एक रुटीन जांच हैं जो विभिन्न रेगुलेटर प्राधिकरण करते रहते हैं। अदाणी ग्रुप की कंपनियों ने नियमों और कानून के मुताबिक ही काम किए हैं।
समूह ने कहा- अनावश्यक अटकलों से बचें
समूह के बयान में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट का भी जिक्र है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अदाणी समूह ने कर्ज कम करने, ताजा निवेश जैसे उपाय किए हैं, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। सेबी कुछ पहलुओं की जांच कर रहा है और अदाणी समूह द्वारा जांच में सहयोग किया जा रहा है। समूह ने अनावश्यक अटकलों से बचने की अपील की है। समूह ने कहा कि अदाणी समूह कॉरपोरेट प्रशासनिक ढांचे के तहत काम करता है और सभी कानूनों और नियमों को मानता है।
विज्ञापन
समूह ने हिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज कर दिया है। बता दें कि मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने छह सदस्यों की एक कमेटी गठित की थी, जो हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच कर रही है। कोर्ट ने सेबी को भी अपनी जांच दो महीने में पूरी करने का निर्देश दिया है और स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा है।