{"_id":"6702408e342f1689d60b9b47","slug":"adani-group-starts-india-biggest-hydrogen-blending-in-natural-gas-programme-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani: अदाणी समूह के प्राकृतिक गैस-ग्रीन हाइड्रोजन मिश्रण कार्यक्रम की शुरुआत, अभी तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani: अदाणी समूह के प्राकृतिक गैस-ग्रीन हाइड्रोजन मिश्रण कार्यक्रम की शुरुआत, अभी तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
Sun, 06 Oct 2024 01:58 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:58 PM IST
सार
अहमदाबाद के कुछ इलाकों में इस प्राकृतिक गैस में ग्रीन हाइड्रोजन के मिश्रण वाली गैस की सप्लाई शुरू भी हो गई है। इसका उद्देश्य उत्सर्जन में कटौती और नेट जीरो के लक्ष्य को हासिल करना है।
विज्ञापन
अदाणी समूह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी समूह ने प्राकृतिक गैस में ग्रीन हाइड्रोजन के मिश्रण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। अहमदाबाद के कुछ इलाकों में इस प्राकृतिक गैस में ग्रीन हाइड्रोजन के मिश्रण वाली गैस की सप्लाई शुरू भी हो गई है। इसका उद्देश्य उत्सर्जन में कटौती और नेट जीरो के लक्ष्य को हासिल करना है।
कंपनी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर दी जानकारी
फ्रांस की ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज और अदाणी के सिटी गैस के संयुक्त उपक्रम अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ने प्राकृतिक गैस में 2.2-2.3 प्रतिशत ग्रीन हाइड्रोजन का मिश्रण करने की शुरुआत की है। इस मिश्रित गैस को अहमदाबाद के शांतिग्राम इलाके के घरों में सप्लाई किया जा रहा है। कंपनी ने लिंक्डइन पर साझा एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। स्वच्छ तरीके से उत्पादित हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों में इंजेक्ट किया जाता है और फिर इस मिश्रण का इस्तेमाल कम उत्सर्जन के साथ गर्मी और बिजली पैदा करने में किया जाता है।
कैसे बनाई जाती है ग्रीन हाइड्रोजन
कंपनी ने अक्षय ऊर्जा स्त्रोतों जैसे पवन उर्जा और सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करते हुए ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन शुरू किया है। इसके तहत पानी को इलेक्ट्रोलाइसिस प्रक्रिया के तहत हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के रूप में अलग-अलग किया जाता है। इस प्रक्रिया के बाद प्राप्त हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस के साथ मिलाया जाता है। अब यही मिश्रित गैस घरों में खाना पकाने वाली गैस के रूप में सप्लाई की जा रही है। कंपनी ने बताया कि अभी चार हजार घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को हाइड्रोजन मिश्रित गैस की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
अभी तक देश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
गौरतलब है कि अभी सरकारी ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी द्वारा ही सूरत के कवास इलाके में हाइड्रोजन मिश्रित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जा रही थी। साथ ही गेल कंपनी भी इंदौर में हाइड्रोजन मिश्रित सीएनजी की सप्लाई कर रही है। हालांकि अदाणी समूह का यह प्रोजेक्ट अभी तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। कंपनी की योजना है कि धीरे-धीरे प्राकृतिक गैस में ग्रीन हाइड्रोजन के मिश्रण को पांच प्रतिशत तक ले जाया जाएगा और फिर आठ प्रतिशत तक। साथ ही अहमदाबाद के अन्य इलाकों में भी इस गैस की आपूर्ति शुरू करने की योजना है।
कार्बन उत्सर्जन कम करने और अक्षय ऊर्जा के स्त्रोतों की तरफ बढ़ने की दिशा में यह अहम कदम है। इससे ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन भी कम होगा और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी। इससे सतत विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। परीक्षणों में पता चला है कि प्राकृतिक गैस में 10 प्रतिशत तक ग्रीन हाइड्रोजन मिलाई जा सकती है और इसका मौजूदा पाइपलाइंस या उपकरणों पर असर नहीं पड़ेगा। वहीं पाइप्स के मैटेरियल में बदलाव करके प्राकृतिक गैस में 30 फीसदी तक ग्रीन हाइड्रोजन मिलाई जा सकेगी। जलवायु परिवर्तन से निपटने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए हाइड्रोजन को अहम ऊर्जा स्त्रोत माना जा रहा है। हालांकि इसके उत्पादन की लागत एक बड़ी चुनौती है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन