फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Group's wind power project in Sri Lanka to be ready by December 2024, says Sri Lanka energy minister

Sri Lanka: अदाणी समूह की पवन ऊर्जा परियोजना दिसंबर 2024 तक तैयार होगी, ऊर्जा मंत्री ने कही ये बात

Tue, 13 Jun 2023 03:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 13 Jun 2023 03:11 PM IST
सार

Sri Lanka: श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने परियोजना की प्रगति के बारे में सोमवार को ट्वीट किया, 'मन्नार और पूनेरीन में 500 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना की प्रगति पर अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के एमडी और सीईओ अनिल सरदाना और परियोजना प्रबंधन टीम के साथ चर्चा की गई है।'

विज्ञापन
Adani Group's wind power project in Sri Lanka to be ready by December 2024, says Sri Lanka energy minister
श्रीलंका का झंडा - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के अदाणी समूह की श्रीलंका के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में 500 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना अगले साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। पड़ोसी देश के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने यह जानकारी साझा की है।

विज्ञापन


विजेसेकरा ने परियोजना की प्रगति के बारे में सोमवार को ट्वीट किया, 'मन्नार और पूनेरीन में 500 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना की प्रगति पर अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के एमडी और सीईओ अनिल सरदाना और परियोजना प्रबंधन टीम के साथ चर्चा की गई है।'
विज्ञापन


उन्होंने यहां अदाणी समूह के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा, 'हमने परियोजना को दिसंबर 2024 तक पूरा करने के लिए अदाणी ग्रीन एनर्जी की प्रतिबद्धता पर चर्चा की।' इससे पहले परियोजना की समीक्षा बैठक फरवरी में हुई थी। पिछले साल अगस्त में अदाणी समूह को इन परियोजनाओं को शुरू करने की मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed