फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Group moves Kerala HC seeking central forces protection at Vizhinjam port

Kerala Violence: अदाणी समूह केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग के लिए हाईकोर्ट पहुंचा, अब सात को होगी सुनवाई

Fri, 02 Dec 2022 07:00 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 02 Dec 2022 07:00 PM IST
सार

Kerala Violence: अदालत ने राज्य और केंद्र सरकारों से अदाणी समूह की याचिका के संबंध में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी। इस बीच, राज्य सरकार ने अदालत को सूचित किया कि हिंसा के संबंध में बिशप सहित कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Adani Group moves Kerala HC seeking central forces protection at Vizhinjam port
केरल में थाने पर हमला मामला - फोटो : Social Media

विस्तार

अदाणी समूह ने निर्माणाधीन विझिंजम बंदरगाह पर केंद्रीय बलों की सुरक्षा की मांग के लिए केरल उच्च न्यायालय का रूख किया। समूह ने याचिका में तिरुवनंतपुरम में विझिंजम बंदरगाह पर निर्माण कार्य के दौरान केंद्रीय बलों को तैनात करने का निर्देश देने की मांग की है। हाल ही में उक्त स्थल पर हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण काम रुक गया था। न्यायमूर्ति अनु शिवरामन ने विरोध प्रदर्शनों, काम में बाधा और नाकाबंदी के खिलाफ अदाणी समूह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य और केंद्र सरकारों से केंद्रीय बलों की तैनाती की संभावना पर चर्चा करने को कहा है।

विज्ञापन


अदालत ने राज्य और केंद्र सरकारों से अदाणी समूह की याचिका के संबंध में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी। इस बीच, राज्य सरकार ने अदालत को सूचित किया कि हिंसा के संबंध में बिशप सहित कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, अदाणी समूह की ओर से अदालत को बताया कि इस मामले के कई आरोपी, जिनमें एक खास संप्रदाय के कई पुजारी शामिल हैं, अभी भी विरोध स्थल पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


पुलिस थाने पर किया गया था हमला
लैटिन कैथोलिक चर्च के नेतृत्व में आंदोलनकारियों की भीड़ ने अदाणी के बंदरगाह के निर्माण के विरोध में रविवार रात विझिंजम पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। जिसमें कम से कम 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था। भीड़ ने डंडों और ईंटों से पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया था। अदाणी समूह के निर्माण स्थल पर 26 नवंबर को हिंसक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने और अन्य को हिरासत में लेने के विरोध में पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3000 से ज्यादा पर केस दर्ज
विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के मामले में तीन हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विशेष शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में 29 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों पर भी हमला किया। एक पत्रकार का कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया और उनका मोबाइल छीन लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed